
बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग में तैनात एक राजनयिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनका शव चटगांव स्थित भारतीय उच्चायोग कार्यालय से बरामद किया गया है। मृत भारतीय राजनयिक चटगांव में भारतीय मिशन में सुरक्षा प्रोटोकॉल अधिकारी के रूप में तैनात थे। उनकी पहचान 35 वर्षीय नरेंद्र के रूप में हुई हैं। उनके पिता का नाम राम निवास बताया जा रहा है, जो हरियाणा के निवासी हैं।
चटगांव पुलिस ने मौत की पुष्टि की – चटगांव मेट्रोपॉलिटन पुलिस कमिश्नर हसन मोहम्मद शौकत अली ने ‘द डेली स्टार’ को बताया कि नरेंद्र कार्यालय में सुरक्षा प्रोटोकॉल अधिकारी के तौर पर कार्यरत थे। CMP कमिश्नर के अनुसार, दूतावास के अधिकारियों को शुरू में नरेंद्र के कमरे से कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
शव को मोर्चरी भेजा गया – जांच रिपोर्ट तैयार करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए चटगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मोर्चरी भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि जांच में कोई बाहरी गड़बड़ी नहीं पाई गई, लेकिन मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज – CMP के डिप्टी कमिश्नर (नॉर्थ जोन) अमीरुल इस्लाम ने ‘द डेली स्टार’ को बताया कि इस घटना के संबंध में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया जाएगा, और पोस्टमार्टम के बाद शव को भारत के सहायक उच्चायोग के अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।
Home / News / बांग्लादेश में भारतीय राजनयिक की संदिग्ध मौत, चटगांव उप उच्चायोग से बरामद हुआ शव, पुलिस केस दर्ज
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website