Friday , May 15 2026 11:54 PM
Home / Sports / वॉर्मअप मैच खेले बिना वर्ल्ड कप में उतरेगी टीम इंडिया, क्या इससे निराश होना चाहिए?

वॉर्मअप मैच खेले बिना वर्ल्ड कप में उतरेगी टीम इंडिया, क्या इससे निराश होना चाहिए?


वर्ल्ड कप 2023 से पहले सभी 10 टीमों को दो वॉर्मअप मैच खेलने थे। इससे टीमों के पास वर्ल्ड कप की तैयारी को आखिरी बार परखने का मौका था। लेकिन भारतीय टीम को यह मौका मिला ही नहीं। इंग्लैंड के खिलाफ गुवाहाटी में टीम इंडिया का पहला वॉर्मअप मैच टॉस के बाद नहीं खेला जा सका। दोनों टीम मैदान पर आती उससे पहले ही बारिश आ गई। अब रोहित शर्मा की टीम का दूसरा वॉर्मअप (IND vs NED) मैच भी रद्द हो गया।
नीदरलैंड्स से नहीं हो सका मुकाबला – भारत और नीदरलैंड्स के बीच वर्ल्ड कप 2023 का वॉर्मअप मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेला जाना है। लेकिन बारिश और मैदान गिला होने की वजह से टॉस भी नहीं हो सका। करीब सवा तीन बजे बारिश रुकने के बाद कवर्स हटाए गए थे। मैदानकर्मी ने ग्राउंड की सफाई भी शुरू कर दी थी। लेकिन करीब आधे घंटे बाद फिर से बारिश आ गई। इसके बाद मैच को रद्द करना पड़ा।
बिना वॉर्मअप मैच खेले उतरेगी टीम इंडिया – भारतीय टीम को वर्ल्ड कप में पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है। टीम बिना किसी वॉर्मअप मुकाबला खेले यह मैच खेलने मैदान पर उतरेगी। भारत ने अपना आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही 27 सितंबर को खेला था। अब करीब 10 दिन बिना किसी मैच प्रैक्टिस के टीम इंडिया वर्ल्ड कप में उतरेगी। भारत के अलावा सभी टीमों ने वॉर्मअप मैच के दौरान कुछ न कुछ समय मैदान पर बिताया है। पाकिस्तान के तो दोनों मैच पूरे हुए।
क्या निराश होगी टीम इंडिया? – बारिश की वजह से दोनों वॉर्मअप मैच धुलने से क्या भारतीय टीम निराश होगी? भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के दिए बयान से ऐसा तो नहीं लगता है। इंग्लैंड के खिलाफ मैच में टॉस के दौरान भारतीय कप्तान ने कहा था- हमारे लिए बहुत कुछ हासिल करने लायक नहीं है। प्राथमिकता खिलाड़ियों की देखभाल करना है। हमारे लिए बस औपचारिकता है