Friday , June 2 2023 5:37 PM
Home / News / अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आतंकवादी हमला

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आतंकवादी हमला

2a
काबुल:अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक दरगाह में आयोजित धार्मिक प्रार्थना सभा में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलियां चलाईं जिसमें सात लोगों के मारे जाने और 22 लोगों के घायल होने की आशंका है। पुलिस के एक अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त में बताया कि‘करते साखी’दरगाह में सैकड़ों की संख्या में शिया मुसलमान एकत्रित थे तभी तीन बंदूकधारी दरगाह में घुस आए और उन्होंने अधाधुंद गोलियां चलाईं,जिसमें कम से कम सात लोग मारे गए।

स्वास्थ मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि घटना में घायल हुए 18 लोगों को शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। काबुल के पुलिस प्रमुख ने अब्दुल रहमान रहीमी ने बताया कि यह घटना रात आठ बजे से कुछ पहले की है। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमलावर सैनिकों की वर्दी में थे और उन्होंने सुन्नी मुसलमानों को निशाना बनाया।

About indianz xpress

Pin It on Pinterest

Share This