Friday , March 29 2024 4:42 PM
Home / News / सगाई के 65 साल बाद हुई इनकी शादी

सगाई के 65 साल बाद हुई इनकी शादी

6
लंदन:दुनियाभर में कई अजीबोगरीब किस्से देखने और सुनने को मिलते हैं।एेसी ही लंदन में हुई अजीबोगरीब शादी आजकल चर्चा का विषय बनी हुई है।दरअसल इस कपल की उम्र Davy Moakes(86)and Helen Andre(82)के साथ-साथ इन दोनों की शादी भी चर्चा में है जो इनकी सगाई के 65 साल बाद हुई।

साल1951 में हेलेन एंड्री(19)को अपने कॉलेज के हैंडसम बॉय डेवी मोकीज(23)से प्यार हो गया था।लेकिन हेलेन के माता-पिता उन्हें पसंद नहीं करते थे।दोनों ने सगाई तो कर ली,लेकिन हेलेन के माता-पिता ने उन्हें एक नहीं होने दिया।माता-पिता ने अपनी बेटी की मर्जी के खिलाफ जाकर उसकी शादी किसी और से कर दी।
हेलेन ने तीन शादियां कीं, लेकिन एक भी शादी सफल नहीं रही।फिर वे अपनी बेटी डेब्बी विलियम के साथ रहने लगीं।दो साल पहले अचानक उनकी मुलाकात अपने पहले प्यार डेवी मोकीज से हुई।लेकिन वे दोनों मिल नहीं पाए।फिर हेलेन की बेटी ने सोशल मीडिया की मदद से डेवी को ढूंढ निकाला।ऊधर डेवी की 2 शादियां असफल हो चुकी थीं।दोनों ने हाल ही में मैरिज रजिस्ट्रार के दफ्तर में जाकर शादी की और अब हनीमून पर चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *