Saturday , July 27 2024 12:34 PM
Home / News / एकदिवसीय में सर्वाधिक स्कोर का रिकॉर्ड अब इंग्लैंड के नाम, पाक के विरुद्ध बनाये ४४४ रन

एकदिवसीय में सर्वाधिक स्कोर का रिकॉर्ड अब इंग्लैंड के नाम, पाक के विरुद्ध बनाये ४४४ रन

england-and-pakistan_1472
सेन्चुरी लगाने के बाद जो एलेक्स हेल्स।

नाॅटिंघम. पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच वनडे इंटरनेशनल सीरीज में इंग्लैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 444 रन बनाकर वनडे में हाइएस्ट स्कोर का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। आखिरी 10 ओवर में उसने 135 रन बनाए। इंग्लैंड ने सीरीज के तीसरे मैच में यहां मंगलवार को यह रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम था। 2006 में श्रीलंका ने नीदरलैंड्स के खिलाफ नौ विकेट पर 443 रन का स्कोर खड़ा किया था। इंग्लैंड ने श्रीलंका से पांच गुना ज्यादा छक्के मारे। एलेक्स हेल्स ने खेली तूफानी पारी…

– हाइएस्ट स्कोर का पीछा करते हुए पाकिस्तानी टीम 275 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान से सबसे ज्यादा शर्जील खान ने 58 रन बनाए।

– इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली।

– इंग्लैंड के लिए ओपनर एलेक्स हेल्स ने 122 बॉल पर 4 छक्के और 22 चौके के साथ 171 रन की पारी खेली, जो वनडे इतिहास में इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ी इनिंग है।
– इससे पहले रॉबिन स्मिथ ने 1993 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 167 रन की पारी खेली थी।
– हेल्स के अलावा जो रूट ने 86 बॉल पर 85, बटलर ने सात चौके और सात छक्के की मदद से 51 बॉल पर 90 रन की तूफानी पारी खेली।
– बटलर ने अपने देश के लिये सबसे तेज हाफ सेन्चुरी का नया रिकॉर्ड बनाया।
– उनके साथ कप्तान इयान मोर्गन 27 बॉल पर 57 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 161 रन की साझेदारी कर टीम को सबसे बड़े स्कोर तक पहुंचाया।
– इंग्लैंड का इससे पहले सबसे ज्यादा स्कोर नौ विकेट पर 408 रन था, जो उसने पिछले साल बर्मिंघम में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था।
– इंग्लैंड ने आखिरी दस ओवरों में 135 रन जोड़े और यह भी नया रिकॉर्ड है।

spartan_1472582139
जॉस बटलर ने 90 रन की नाबाद पारी खेली। वे इंग्लैंड की ओर से सबसे तेज हाफ सेन्चुरी लगाने वाले खिलाड़ी बने

पाकिस्तान के बॉलर्स की जमकर हुई धुलाई…

– पाकिस्तान के फास्ट बॉलर वहाब रियाज़ इस मैच में सबसे महंगे बॉलर साबित हुए।

– उन्होंने 10 ओवर में 110 रन दिए। वे एक भी विकेट लेने में कामयाब नहीं हो सके।

– हसन अली ने 10 ओवर में 74 रन देते हुए दो विकेट लिए। मोहम्मद नवाज़ 10 ओवर में 62 रन देकर एक विकेट झटक सके।

अब तक के 8 सबसे बड़े स्कोर…

टीम स्कोर अगेंस्ट ईयर
इंग्लैंड 444/3 पाकिस्तान 2016
श्रीलंका 443/9 नीदरलैंड 2006
साउथ अफ्रीका 439/2 वेस्ट इंडीज 2015
साउथ अफ्रीका 438/9 ऑस्ट्रेलिया 2006
साउथ अफ्रीका 438/4 इंडिया 2015
ऑस्ट्रेलिया 434/4 साउथ अफ्रीका 2006
साउथ अफ्रीका 418/5 जिम्बाम्वे 2006
इंडिया 418/5 वेस्ट इंडीज 2011

पहली बार 2006 में…

2006 में ही पहली बार 400 से ज्यादा रन बने थे। 12 मार्च 2006 को ऑस्ट्रेलिया ने द. अफ्रीका के खिलाफ 434/4 का स्कोर बनाया था। द. अफ्रीका ने 438/9 बनाकर मैच जीत लिया था।

अब तक 18 बार बने 400 से ज्यादा रन, भारत ने 5 बार बनाए

वनडे में 18 बार 400 से ज्यादा का स्कोर बन चुका है। भारत 5 बार बना चुका है। उसका हाइएस्ट स्कोर है 418/5। यह वेस्ट इंडीज के खिलाफ 2011 में बनाया था।

400+ के स्कोर में अफ्रीका सबसे आगे

द. अफ्रीका : 6 बार

भारत :5 बार
ऑस्ट्रेलिया : 2 बार
इंग्लैंड : 2 बार
श्रीलंका : 2 बार
न्यूजीलैंड :1 बार

इंग्लैंड के 5 गुना ज्यादा छक्के

श्रीलंका ने वनडे के पिछले हाइएस्ट स्कोर 443 रन में 3 छक्के आैर 56 चौके मारे थे। इंग्लैंड ने उससे पांच गुना ज्यादा 16 छक्के मारे। 43 चौके भी जड़े।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *