Tuesday , May 26 2026 6:12 AM
Home / News / ‘बांग्लादेश-भारत की तरक्की एक-दूसरे के हित में’, ढाका से विदा लेते हुए तारिक रहमान को बड़ा संदेश दे गए दिल्ली के दूत, सुधरेंगे संबंध!

‘बांग्लादेश-भारत की तरक्की एक-दूसरे के हित में’, ढाका से विदा लेते हुए तारिक रहमान को बड़ा संदेश दे गए दिल्ली के दूत, सुधरेंगे संबंध!


बांग्लादेश में भारत के निवर्तमान हाई कमिश्नर प्रणय वर्मा ने कहा है कि दोनों देशों को बेहतर रिश्ते बनाने पर काम करना चाहिए। भारतीय राजनयिक ने रविवार को ढाका में एक विदाई संदेश में इसका जिक्र किया कि कैसे बांग्लादेश के जन्म के बाद से बीते 55 सालों में दोनों देशों के रिश्ते ने लंबा सफर तय किया है। उन्होंने भारत और बांग्लादेश के बीच जुड़ाव के लिए एक नए और भविष्य-उन्मुख एजेंडे पर जोर दिया है।
प्रथोमोलो के मुताबिक, हाई कमिश्नर वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि हम दोनों (बांग्लादेश-भारत) पहले के मुकाबले ज्यादा सक्षम, ज्यादा आत्मविश्वासी, ज्यादा जुड़े हुए और ज्यादा महत्वाकांक्षी समाज हैं। हम दोनों अपने साझा क्षेत्र की शांति, स्थिरता और विकास में अहम हिस्सेदार हैं।
ढाका-दिल्ली में सहयोग जरूरी: वर्मा – प्रणय वर्मा ने आगे कहा कि जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय स्थिरता जैसी साझा चुनौतियों से निपटने के लिए हमारे दोनों देशों के बीच सहयोग बहुत जरूरी है। इस क्षेत्र की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के तौर पर हम दोनों को ही ज्यादा करीबी क्षेत्रीय एकीकरण का आधार बनना होगा।