
सच्चे मन से भगवान शिव का ध्यान किया जाए तो भगवान शिव अवश्य सुनते हैं। भोलेनाथ एक लोटा जल अर्पित करने से भी प्रसन्न हो जाते हैं। सभी देवी-देवताअों को पूजा के समय अनेक चीजें अर्पित की जाती है। भगवन को अर्पित की जाने वाली हर चीज का फल अलग होता है। शिव पुराण में इस बात का वर्णन मिलता है की भगवान शिव को अर्पित करने वाली अलग-अलग चीजों का क्या फल होता है।
सुबह स्नानादि कार्यों से निवृत्त होकर शिवालय में जाकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से बुखार में शीघ्र लाभ मिलता है। शिवलिंग पर जल अर्पित करने से सुख अौर संतान की वृद्धि में भी लाभ मिलता है।
भगवान शिव का घी से अभिषेक करें। उसके बाद ब्राह्मणों को भोजन करवाएं अौर सोमवार का व्रत करें। ऐसा करने से नपुसंकता की समस्या से निजात मिलती है।
दूध में शक्कर मिश्रित करके भगवान शिव को अर्पित करने से दिमाग तेज होता है।
सुगंधित तेल से शिवलिंग का अभिषेक करने पर समृद्धि में वृद्धि होती है।
शिवलिंग पर गन्ने का रस अर्पित करें। इससे जातक को सभी आनंदों की प्राप्ति होती है।
शिवालय में जाकर प्रतिदिन शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करने से भोग अौर मोक्ष दोनों की प्राप्ति होती है।
शिवलिंग का शहद से अभिषेक करने से टीबी रोग से मुक्ति मिलती है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website