Saturday , May 9 2026 2:04 AM
Home / News / सैनिकों की असाधारण उपलब्धि है। वे सचमुच तारीफ के हकदार हैं लेकिन सच बात यह है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उन्हें निराश कर रहे हैं।

सैनिकों की असाधारण उपलब्धि है। वे सचमुच तारीफ के हकदार हैं लेकिन सच बात यह है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उन्हें निराश कर रहे हैं।


रो खन्ना ने कहा कि मौजूदा हालात में अमेरिकी नेतृत्व को बराक ओबामा जैसी कूटनीति की जरूरत है। ये समझ लीजिए कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज युद्ध अपराधों की धमकी देकर, बिजली संयंत्रों पर अंधाधुंध बमबारी करके या ईरान को गालियां देकर नहीं खुलेगा। इसके लिए ओबामा जैसा तौर-तरीका अपनाना होगा।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज युद्ध अपराधों की धमकी देकर, बिजली संयंत्रों पर अंधाधुंध बमबारी करके या ईरान को गालियां देकर नहीं खुलेगा। इसके लिए ओबामा जैसा तौर-तरीका अपनाना होगा। हमें अब इस युद्ध को खत्म करना होगा। हमें तुरंत युद्धविराम की जरूरत है।
तनाव घटाने से निकलेंगे रास्ते – रो ने आगे कहा कि हमें बमबारी रोकनी होगी और युद्धविराम करना होगा। इसके बाद हमें ओमान, चीन, खाड़ी देशों और यूरोपीय सहयोगियों के साथ मिलकर ऐसा समाधान निकालना होगा, जिससे होर्मुज फिर से खुल सके। होर्मुज स्ट्रेट को लेकर में स्पष्ट हूं कि यह बड़े पैमाने पर तनाव बढ़ाने से नहीं खुलने वाला है।
ईरान युद्ध में खर्चे पर खन्ना ने कहा कि वह किसी नई फंडिंग का समर्थन नहीं करेंगे। वे 400 अरब डॉलर मांग रहे हैं लेकिन हर डेमोक्रेट का जवाब इसके लिए ‘बिल्कुल नहीं’ होगा। हम यह 400 अरब डॉलर युद्ध के बजाय बच्चों के लिए चाइल्ड केयर की सुविधा, सरकारी कॉलेज के शिक्षकों को वेतन जैसे काम कर सकते हैं।