Thursday , April 30 2026 12:41 PM
Home / Sports / ब्रिटेन की ओलिम्पिक विजेता बैडमिंटन प्लेयर बोलीं- रद्द हो टोक्यो ओलिम्पिक

ब्रिटेन की ओलिम्पिक विजेता बैडमिंटन प्लेयर बोलीं- रद्द हो टोक्यो ओलिम्पिक


2004 ओलिम्पिक में ब्रिटेन के लिए के बैडमिंटन में रजत पदक हासिल करने वाली 43 वर्षीय गेल एम्स का कहना है कि टोक्यो ओलिम्पिक को दो महीने पहले रद्द कर दिया जाना चाहिए था। कोरोना वैश्विक महामारी है। बावजूद इसके एथलीट्स को खेलों के लिए जापान की यात्रा करने को मजबूर किया जा रहा है। जापान में कोरोना का अगला पड़ाव आ चुका है। 60 फीसदी से ज्यादा जापानी चाहते हैं कि यह गेम न हों बावजूद इसके जापान सरकार इसे लेकर अड़ी हुई है। इस महामारी के दौरान भी गेम को करवाने का आखिर मकसद क्या है। ओलिम्पिक गांव में करीब 11 हजार प्लेयर होंगे? क्या वह अपनी सुरक्षा कर पाएंगे? तब क्या होगा जब टीम के किसी मैंबर को कुछ हो गया तो क्या पूरी टीम बाहर हो जाएगी। एक एथलीट होने के कारण मुझे यह स्थिति देखकर दुख होता है।