Thursday , May 14 2026 10:58 PM
Home / News / अमेरिकी नाकेबंदी फेल? पहले ही दिन ईरान से जुड़े 5 जहाजों ने बिना रोक-टोक पार किया होर्मुज स्ट्रेट, अब क्या करेंगे ट्रंप

अमेरिकी नाकेबंदी फेल? पहले ही दिन ईरान से जुड़े 5 जहाजों ने बिना रोक-टोक पार किया होर्मुज स्ट्रेट, अब क्या करेंगे ट्रंप


पाकिस्तान में ईरान के साथ वार्ता बेनतीजा रहने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को ब्लॉक करने का ऐलान किया है। ट्रंप के आदेश के बाद अमेरिकी नेवी होर्मुज में ईरानी बंदरगाहों से आने-जाने वाले जहाजों की नाकेबंदी कर दी है। नाकेबंदी सोमवार से चालू हो गई है लेकिन अमेरिकी नेवी के दावों के उलट की यह पूरी तरह प्रभावी नहीं दिख रही है। समुद्री यातायात के डाटा से पता चलता है कि ईरान से जुड़े जहाज यहां से गुजर रहे हैं।
अमेरिकी नेवी ने जहाजों को ईरान के बंदरगाह में प्रवेश करने या वहां से निकलने की अनुमति नहीं देने का ऐलान किया है। इस नाकेबंदी को दरकिनार करते हुए ईरान से जुड़े कम से कम पांच जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरे है। यह नाकेबंदी के पहले दिन हुआ है। इन पांच जहाजों में से तीन टैंकर ऐसे थे, जिन पर पहले अमेरिका ने ईरानी तेल के व्यापार के कारण प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिका इनको रोकने में नाकाम रहा है।
अमेरिकी नाकेबंदी फेल? – रॉयटर्स और बीबीसी ने कपलर, एलएसईजी और मैरीन ट्रैफिक जैसी फर्मों के जहाज-ट्रैकिंग डाटा से होर्मुज में यातायात की स्थिति को देखा है। डाटा से पता चलता है कि नाकेबंदी शुरू होने के बाद ईरान से जुड़े और अमेरिकी ब्लैकलिस्ट में शामिल कई जहाज बिना किसी रोक-टोक के होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरे हैं।