
चीन दौरे पर पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल में शामिल ‘टेंपल ऑफ हेवन’ का दौरा किया। इस दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग उनके साथ थे। ट्रंप का टेंपल ऑफ हेवन का दौरा चीनी सुरक्षा अधिकारियों और अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के बीच टकराव की वजह बन गया। चीनी सुरक्षा अधिकारियों ने कथित तौर पर एक अमेरिकी सीक्रेट एजेंट को टेंपल में नहीं जाने दिया, जिससे दोनों पक्षों में तनातनी हो गई।
फॉक्स न्यूज ने टेंपल ऑफ हेवन में मौजूद मीडियाकर्मियों के हवाले से दावा किया है कि चीनी सुरक्षा अधिकारियों ने एक हथियारबंद अमेरिकी सीक्रेट सर्विस एजेंट को ट्रंप के साथ कार्यक्रम में जाने से रोक दिया। चीनी सुरक्षाकर्मियों ने उसे अपना हथियार छोड़ने को कहा, जिस पर वह तैयार नहीं हुआ और बहस की स्थिति पैदा हो गई।
चीन आने के बाद से हमने कई तीखे टकराव देखे हैं। इसमें टेंपल ऑफ हेवन में दोनो देशों की सिक्योरिटी के बीच तनाव काफी तीखा था। चीनियों ने अमेरिकी एजेंट को हथियार ले जाने से रोका और दोनों पक्ष इस पर अड़ गए।
आधे घंटे तक टली एंट्री – रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप और जिनपिंग के बीजिंग के ‘टेंपल ऑफ हेवन’ विजिट के दौरान दौरान अमेरिकी सीक्रेट सर्विस एजेंट और चीनी सुरक्षा अधिकारियों के बीच टकराव इतना बढ़ा कि पूरा कार्यक्रम लेट हो गया। दोनों पक्षों के तीखे टकराव और बहस के चलते कार्यक्रम स्थल पर एंट्री आधे घंटे तक टली रही।
Home / News / ट्रंप-शी के कार्यक्रम में ‘भिड़े’ अमेरिकी सीक्रेट सर्विस एजेंट और चीनी अधिकारी, हथियार ले जाने पर टकराव
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website