
माता-पिता अक्सर चाहते हैं कि उनके बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ अन्य एक्टिविटीज में भी आगे बढ़ें, जिनमें स्विमिंग, कराटे, फुटबॉल, सिंगिंग या फिर म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स सीखना शामिल। इसके लिए वह उन्हें क्लासेज कराना चाहते हैं। लेकिन कई बार वे इस बात को लेकर कन्फ्यूज हो जाते हैं कि आखिर इन सभी चीजों को शुरू करने की सही उम्र क्या होनी चाहिए और किस उम्र में कौन-सी एक्टिविटी बच्चे के लिए ज्यादा बेहतर रहेगी। इसी को लेकर डॉ. गायत्री राठौड़ ने अहम जानकारी दी है। उनका कहना है कि कुछ गतिविधियां कम उम्र में बेसिक लेवल पर शुरू की जा सकती हैं, जबकि कुछ के लिए बच्चे का थोड़ा बड़ा होना और बेहतर कोऑर्डिनेशन विकसित होना जरूरी होता है। आइए जानते हैं एज के अनुसार एक्टिविटीज शुरू होने का समय।
बच्चों को स्विमिंग किस उम्र में सिखाना शुरू कर सकते हैं? – चाइल्ड साइकेट्रिस्ट डॉ. गायत्री राठौड़ के अनुसार बच्चों को फॉर्मल स्विमिंग लेसन पहले साल में सिखाए जा सकते हैं, लेकिन प्रॉपर स्ट्रोक्स आमतौर पर 4 साल की उम्र के बाद ही सिखाना बेहतर होता है, क्योंकि यह सेफ्टी के लिहाज से ज्यादा उपयुक्त माना जाता है।
बच्चे को फुटबॉल सीखने की सही उम्र क्या है? – वे यह भी बताती हैं कि बच्चों को 3 से 4 साल की उम्र में बेसिक जिमनास्टिक्स शुरू की जा सकती है, लेकिन अगर ट्रेनिंग, सुपरविजन और सुरक्षित माहौल मौजूद हो, तभी। एक्सपर्ट आगे बताती हैं कि ऑर्गनाइज्ड स्पोर्ट्स जैसे फुटबॉल और क्रिकेट 5 से 6 साल की उम्र में सिखाना बेहतर होता है, क्योंकि इस समय बच्चों में कोऑर्डिनेशन बेहतर होने लगता है। इसीलिए यह समय बेहतर माना है।
बच्चे को सिंगिंग किस उम्र में सिखाएं – वहीं, सिंगिंग और म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स की बात करें तो सिंगिंग 3 साल की उम्र से शुरू की जा सकती है। जबकि म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स सीखने के लिए 5 से 6 साल की उम्र अधिक उपयुक्त मानी जाती है। इसीलिए पेरेंट्स को इस पहलु पर गौर करना चाहिए।
बच्चे को कब सिखाएं कराटे – डॉ. राठौड़ अंत में कराटे के बारे में भी जानकारी देती हैं। इस संबंध में वह बताती हैं कि बच्चों को इसे 5 से 6 साल की उम्र के बीच शुरू करना चाहिए, क्योंकि इस समय बच्चे निर्देशों को बेहतर तरीके से फॉलो कर पाते हैं और फोकस करना सीखते हैं। वे यह भी कहती हैं कि हर बच्चे का विकास अलग-अलग होता है। इसीलिए पेरेंट्स इस बात का ध्यान रखें। साथ ही, उम्र के साथ-साथ बच्चे की तैयारी, रुचि और आनंद भी उतना ही मायने रखता है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website