Friday , March 29 2024 1:15 PM
Home / News / अंटार्कटिक महासागर में बनेगा विश्व का सबसे बड़ा समुद्री पार्क

अंटार्कटिक महासागर में बनेगा विश्व का सबसे बड़ा समुद्री पार्क

Adelie penguins stand atop ice near the French station at Dumont díUrville in East Antarctica, January 22, 2010. REUTERS/Pauline Askin/File photo
Adelie penguins stand atop ice near the French station at Dumont díUrville in East Antarctica, January 22, 2010. REUTERS/Pauline Askin/File photo

सिडनी: अंटार्कटिक महासागर के 600,000 स्क्वेयर मील क्षेत्र में दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री पार्क बनाया जाएगा। यूरोपीय संघ और 24 देश आज इस पर सहमत हो गए। अंटार्कटिक समुद्री जीव संसाधनों के संरक्षण के लिए बने आयोग ने ऑस्ट्रेलिया के होबार्ट में हुई बैठक में कहा कि रॉस सागर समुद्री पार्क को 35 वर्षों के लिए मछली पकड़ने की व्यावसायिक गतिविधियों के लिए बंद किया जाएगा।

रॉस सागर अंटार्कटिका के साथ लगा हुआ दक्षिण ध्रुवीय महासागर का एक सागर है।रॉस सागर को पारिस्थितिक रूप से विश्व के सबसे महत्वपूर्ण सागर के रूप में देखा जाता है। इस समुद्री पार्क में दक्षिणी सागर का 12 फीसदी से ज्यादा हिस्सा शामिल होगा, जो 10000 से ज्यादा प्रजातियों का घर हैं। इसमें पेंगुइन, व्हेल, समुद्री पक्षी और अंटार्कटिक टूथ फिश शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *