
वॉशिंगटन। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निकी हेली ने कहा कि जिन महिलाओं ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जबरन छूने और गलत तरीके से पकडऩे का आरोप लगाया है, उनकी बात सुनी जानी चाहिए। वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, सीबीएस न्यूज पर रविवार शाम को दिया गया हेली का यह बयान दर्जनभर से भी अधिक महिलाओं द्वारा ट्रंप पर लगाए गए यौन दुव्र्यवहार के आरोपों को लेकर व्हाइट हाउस के रुख से अलग है।
व्हाइट हाउस की प्रवक्ता सारा हकाबी सैंडर्स ने कहा कि इन आरोपों पर व्हाइट हाउस का रुख यह है कि इन महिलाओं ने झूठ बोला है और इन आरोपों के बावजूद अमेरिकी लोगों ने राष्ट्रपति पद के लिए ट्रंप को चुना। हेली ने महिलाओं द्वारा ट्रंप पर लगाए गए आरोपों को सुलझा लिए जाने के सवाल पर कहा, ‘‘आप जानते हैं कि ये लोगों को निर्धारित करना है। मैं जानती हूं कि वह निर्वाचित हुए लेकिन महिलाओं को हमेशा आगे आने के लिए सहज होना चाहिए और हम सभी को उनकी बात सुननी चाहिए।’’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website