
दक्षिण कोरियाई पॉप स्टार्स जंग जून-यंग और चोई जोंग-हून को शराब के नशे में अचेत महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में जेल की सजा हुई है। जंग को 6 साल की सजा हुई है, वहीं चोई को 5 साल की सजा हुई है। जंग पर दुष्कर्म को फिल्माने और इसके फुटेज वितरित करने के लिए अतिरिक्त चार्ज लगाए हैं। सिओल सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने शुक्रवार को फैसले का ऐलान किया।
बीबीसी डॉट कॉम के मुताबिक, दोनों दोषी संगीतकारों को 80 घंटे का यौन हिंसा उपचार कोर्स करना होगा और इन पर बच्चों के साथ काम करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website