Saturday , March 30 2024 1:14 AM
Home / Lifestyle / खीरे से मिलने वाले 10 फायदे

खीरे से मिलने वाले 10 फायदे

11
खीरा स्लाद में सबसे ज्यादा खाया जाता है। इसे खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे शरीर में ताजगी बनी रहती है और इसे सैंडविच या फास्ट में भी बहुत इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानते हैं इसके सेहत संबंधी फायदों के बारे में…

1. कब्ज से राहत
कब्ज होने पर खीरा खाने से पेट का परेशानी दूर होती है। इसे अपने खाने में जरूर शामिल करना चाहिए। रोजाना इसके सेवन से कब्ज से राहत पाई जा सकती है।

2. ब्लड प्रैशर
हाई ब्लडप्रैशर से राहत पाने के लिए खीरे का सेवन बहुत अच्छा होता है। इसमें पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और यह शरीर को ठंड़ा रखता है।

3. कैंसर का खतरा कम
इसमें बहुत से ऐसे तत्व होते हैं जो कैंसर से रोकथाम करने में मददगार हैं और यह बहुत अच्छा एन्टीऑक्सिडेंट भी है। जिससे प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।

4. वजन घटाने में मददगार
खीरे में कैलोरी बहुत कम और फाइबर ज्यादा होता है। मीड डे की भूख को शांत करने के लिए खीरा खाएं। जिससे पेट देर तक भरा रहता है और वजन कम हो जाता है।

5. कोलेस्ट्रोल कंट्रोल
खीरे मेें कोलेस्ट्रोल बिल्कुल नही होता। दिल के मरीजों के लिए खीरा खाना बहुत अच्छा होता है। इसमें पाया जाने वाला स्ट्रेरोल त्तव कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करता है।

6. सिर दर्द दूर
आज कल हर 10 में से 7 लोग सिर दर्द की परेशानी से जूझ रहे हैं। इस परेशानी से निजात पाने के लिए खीरा सबसे बेहतर उपचार है।

7. मुंह की दुर्गंध
हर रोज दांत साफ करने के बावजूद भी मुंह से दुर्गंध आ रही हो तो मुंह में एक खीरे का टुकड़ा रख लें। इससे सारे जीवाणु मर जाएंंगे।

8. किडनी स्टोन से राहत
खाने में हर रोज इसका इस्तेमाल करने से पथरी की परेशानी से बचा जा सकता है। यह पित्ते और कीडनी की पथरी से बचाए रखती है। खीरे के रस को दिन में 2-3 बार पीना लाभकारी होता है।

9. पानी की कमी पूरी
खीरे में पानी भरपूर मात्रा में होता है। इसे खाने से शरीर में पानी की कमी दूर हो जाती है।

10. पीरियड्स की दर्द दूर
जिन लड़कियों को मासिक धर्म के दौरान काफी परेशानी होती है वो दही में खीरे को कद्दूकस करके उसमें पुदीना,काला नमक, काली मिर्च, जीरा और हींग डालकर खाएं। इससे आराम मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *