
बड़े समंदर में अक्सर किसी न किसी जीव की मौत होती रहती है। हाल ही में इंडोनेशिया में एक व्हेल की मौत हो गई। व्हेल के पेट में से कई तरह के प्लास्टिक, कप, आदि चीज़ें मिली हैं जो काफी हैरान कर देनी वाली है। इस बात की जानकारी खुद पार्क के अधिकारियों ने दी है।
यह बात सरकारी अधिकारियों और पर्यावरणविदों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। नेशनल पार्क प्रमुख हैरी सैंटोसो ने कहा, वाकाटोबी नेशनल पार्क के रेस्क्यूर्स की मानें तो सोमवार देर रात को करीब 31 फुट की व्हेल के शव को देखा। इसके बाद वहां रह रहे ग्रामीणों ने देख कर उसे समुद्र किनारे पर रखा था।
सैंटोसो ने कहा है कि वनजीव संरक्षण समूह (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) के शोधकर्ताओं ने बताया कि व्हेल के पेट में 5.9 किलोग्राम (13 पाउंड) कचरे में से 115 प्लास्टिक कप, चार प्लास्टिक की बोतलें, 25 प्लास्टिक बैग और 1,000 से अधिक प्लास्टिक के टुकड़े मिले हैं।
डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडोनेशिया में एक समुद्री संरक्षण समन्वयक डीवी सुप्रति ने कहा, “हालांकि, हमें असल में उसके मरने के कारण का पता नहीं चल पाया है।” उन्होंने आगे कहा, यह संभव नहीं है कि उसकी मौत प्लास्टिक की वजह से हुई।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website