Friday , October 30 2026 11:32 PM
Home / Off- Beat / ICU में काम करने वाली 16 नर्सें एक साथ हुईं प्रग्नेंट

ICU में काम करने वाली 16 नर्सें एक साथ हुईं प्रग्नेंट


न्यूयार्कः अस्पताल के ICU में काम करने वाली 16 नर्सों के एकसाथ गर्भवती होने का मामला सामने आया है। मामला अमेरिका में एरिजोना के मेसा में बैनर डेजर्ट मैडीकल सैंटर का है। नर्सों को एक-दूसरे के गर्भवती होने की जानकारी तब मिली, जब वे अस्पताल की गर्भवती महिलाओं के एक फेसबुक ग्रुप में शामिल हुईं। ये सभी नर्स अक्टूबर से जनवरी के बीच अपने बच्चों को जन्म देंगी।
एक साथ गर्भवती होने की घटना को लेकर इन नर्सों में से एक एश्ले ने कहा कि यहां के पानी में ऐसा क्या है? वहीं एक अन्य नर्स ने कहा कि सभी को एक दूसरे के गर्भवती होने की जानकारी फेसबुक ग्रुप के माध्यम से लगी। जहां एक तरफ सभी नर्सें मेटरनिटी लीव पर जाने की तैयारी में हैं वहीं अस्पताल के सामने स्टाफ की समस्या पैदा हो गई है लेकिन प्रबंधन का कहना है कि वो लंबे समय से इसकी प्लानिंग कर रहे हैं।