
नई नवेली दुल्हन जब घर आती है, तो परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और अन्य दोस्त उपहार देकर उसका स्वागत करते हैं, लेकिन चीन में इससे जुड़ा एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां शादी के बाद एक युवती का ससुराल में गंदे और बदबूदार 365 जोड़ी मोजों के साथ हुआ जो उसे जाते ही धोने पड़े।
दरअसल बीते साल युवती ने अपने प्रेमी को उसके जन्मदिन पर 365 जोड़ी मोजे तोहफे में दिए थे। इस साल युवती ने प्रेमी से शादी कर ली, जिसके बाद उसे वही 365 जोड़ी गंदे और बदबूदार मोजे मिले। युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया कि बीते एक साल में उसके पति ने एक भी मोजा नहीं धोया और पहनने के बाद उन्हें रखता गया।
आखिरकार उसने ही उन्हें धोने का फैसला किया और दो दिनों में तकरीबन 300 जोड़ी मोजे धो दिए हैं लेकिन 50 जोड़ी अब भी धुलने के लिए बाकी हैं। युवती का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां एक तरफ तो लोग युवती की हिम्मत को सराह रहे हैं, लेकिन उसके पति की इस हरकत पर आपत्ति जता रहे हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website