
न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क के क्वीन्स विलेज स्थित एक मकान में आग लगने से 3 बच्चों सहित 5 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। यह जानकारी न्यूयॉर्क सिटी के अधिकारियों ने दी ।
क्वीन्स के निकटवर्ती क्वीन्स विलेज में कल स्थानीय समयानुसार देर रात 2 बजे एक इमारत में आग लग गई। इस दो मंजिला इमारत में एक ही परिवार रहता था। दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। चश्मदीदों ने आग लगने से पहले जोरदार धमाकों की आवाज भी सुनी थी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website