Thursday , October 8 2026 6:33 PM
Home / Business & Tech / बन गया धूप और LED लाइट से चार्ज होने वाला एयर प्यूरीफायर, ना बिजली की जरूरत, ना बार-बार फिल्टर बदलने का झंझट

बन गया धूप और LED लाइट से चार्ज होने वाला एयर प्यूरीफायर, ना बिजली की जरूरत, ना बार-बार फिल्टर बदलने का झंझट


वैज्ञानिकों ने एक ऐसा अनोखा एयर प्यूरीफायर तैयार किया है जो सूरज की रोशनी और घर के अंदर जलने वाली LED लाइट से चार्ज होता है। यह तकनीक आने वाले समय में प्रदूषण और हवा से फैलने वाली बीमारियों से बचाने के लिए एक बहुत ही सस्ती और टिकाऊ साबित हो सकती है। चीन की जिलिन यूनिवर्सिटी (Jilin University) के रीसर्चर्स द्वारा की गई इस स्टडी के नतीजे साइंस जर्नल Chem में प्रकाशित हुए हैं। आइए आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं।
इस एयर प्यूरीफायर की बड़ी खूबिया – लंबे समय तक बेमिसाल परफॉर्मेंस – टेक एक्सप्लोर की रिपोर्ट (Ref) के मुताबिक टेस्ट के दौरान इस फिल्टर ने 1 महीने के इस्तेमाल के बाद भी 99% सफाई क्षमता बनाए रखी, जबकि अगले 2 महीनों तक यह 95% क्षमता के साथ काम करता रहा।
N95 मास्क में इस्तेमाल – भविष्य में इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल ऐसे N95 फेस मास्क बनाने में किया जा सकता है, जिन्हें धोकर बार-बार इस्तेमाल किया जा सके।
आम फिल्टर से कैसे अलग है यह नया सिस्टम? – पुराने फिल्टर – पुराने फिल्टर हवा के हानिकारक कणों को खींचने के लिए हाई-वोल्टेज बिजली का इस्तेमाल करते हैं। इनके लिए लगातार बिजली की खपत होती है और इन्हें हर जगह इस्तेमाल करना मुमकिन नहीं होता।
नया लाइट-चार्ज्ड फिल्टर – वैज्ञानिकों ने पॉलिप्रोपाइलीन की झिल्ली पर एक खास कोटिंग की है, जो रोशनी और गर्मी मिलते ही अपने आप इलेक्ट्रिक चार्ज पैदा करती है। यह चार्ज हवा के सूक्ष्म कणों को अपनी तरफ खींचकर हवा को साफ करता है।
धोकर दोबारा करें इस्तेमाल – धुलाई आसान – जब यह फिल्टर धूल और कणों से पूरी तरह भर जाता है, तो इसे सीधे पानी से धोया जा सकता है।
आसानी से रीचार्ज – धोने के बाद इसे घर की साधारण LED लाइट या हल्की धूप में रखने पर यह फिर से चार्ज हो जाता है। रीसर्चर्स के मुताबिक इसे बिना किसी मेंटेनेंस के कई बार धोकर इस्तेमाल किया जा सकता है।
आगे की योजना – वैज्ञानिकों ने इस फिल्टर का इस्तेमाल करके फेस मास्क, खिड़कियों की जालियों और बायोलॉजिकल उपकरणों के प्रोटोटाइप तैयार कर लिए हैं। प्रमुख शोधकर्ता जिहोंग यू के मुताबिक अब उनका अगला लक्ष्य इस फिल्टर की सेल्फ-क्लीनिंग प्रक्रिया को और बेहतर बनाना है, ताकि इसे बड़े पैमाने पर बनाकर बाजार में लाया जा सके और कठिन वातावरण में भी इसका इस्तेमाल किया जा सके।