
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पूरी दुनिया में अपने कड़े व बोल्ड निर्णयों के लिए जाने जाते हैं। यूक्रेन युद्ध का अभी तक चलना उनके इसी रवैये की मिसाल माना जाता है । लगभाग डेढ़ साल से अपनी शर्तों के कारण यूक्रेन के साथ जंग को खींच रहे पुतिन फिर चर्चा में हैं। पुतिन ने 71 साल की उम्र में -22 डिग्री से भी नीचे तापमान में बर्फीले पानी में डुबकी लगाकर सभी को हैरान कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रूसी राष्ट्रपति के ठंडे पानी में डुबकी लगाने का खास कारण है और वो ऐसा हर साल करते हैं।
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि पुतिन ने ठंडे पानी में डुबकी लगाकर एपिफेनी पर्व मनाया है जिसके तहत बर्फीले पानी में डुबकी लगाने का अनुष्ठान किया जाता है।इसकी शुरुआत 19 जनवरी के शुरुआती घंटों में हुई थी। इसके लिए पूरे रूस में अधिकारियों ने स्नान स्थल स्थापित किए हैं।यहां तक कि साइबेरियाई क्षेत्रों में भी, जहां तापमान -22°F से नीचे गिर गया है। हालांकि, ये स्पष्ट नहीं है कि पुतिन ने शुक्रवार यानि 19 जनवरी को कहां डुबकी लगाई। मॉस्को टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, जब पेसकोव से कथित तौर पर एपिफेनी का जिक्र करते हुए पुतिन के बारे में पूछा को उन्होंने कहा, ‘हां, उन्होंने परंपरा के अनुसार एपिफेनी में ऐसा किया है।’ ये स्नान जॉर्डन नदी में ईसा मसीह के बैपटिज्म की भी याद दिलाता है।
पुतिन का डुबकी लगाने का हालिया वीडियो सामने नहीं आया है। हालांकि उनका बीते साल का एक वीडियो काफी वायरल है। उसमें भी पुतिन डुबकी लगाते हुए दिख रहे हैं। एपिफेनी का त्योहार हर साल 19 जनवरी को मनाया जाता है।इस दौरान श्रद्धालुओं को बर्फ में छेद करके बनाए गए तालाबों और कुंडों में डुबकी लगाते देखा जा सकता है। सुबह उठकर बर्फी पानी में तीन बार डुबकी लगानी होती है। इस दौरान एक पादरी पानी की पूजा करता है । माना जाता है कि इस पानी में नहाने से कई बीमारियां ठीक हो जाती हैं।
Vladimir Putin, who the Western media has consistently told us is dying, dead, riddled with every conceivable illness known to mankind, has plunged himself into an ice bath three times to mark the Russian Orthodox Epihany. pic.twitter.com/gGg1K8ggcc
— Chay Bowes (@BowesChay) January 19, 2024
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website