
आईपीएल 2026 के 33वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के मिचेल सेंटनर चोटिल हो गए। 17वें ओवर में बाउंड्री लाइन पर उन्होंने कार्तिक शर्मा का कैच लिया। जसप्रीत बुमराह की गेंद पर कैच लेने की कोशिश में उनके कंधे पर चोट लगी। सेंटनर ने तुरंत फिजियो को बुलाया और वह मैदान से बाहर चले गए। थोड़ी देर बाद टीवी पर दिखा कि उन्होंने अपने बाएं कंधे पर टेप लगा रखा है।
मुंबई इंडियंस को मिला कन्कशन सब्स्टीट्यूट – क्रिकेट में 2019 में कन्कशन सब्स्टीट्यूट का नियम आया था। इसके अनुसार किसी खिलाड़ी को गर्दन या उससे ऊपर के हिस्सा में इंजरी होती है तो उनकी जगह टीम को नया खिलाड़ी मिल सकता है। मिचेल सेंटनर को कंधे में चोट थी। इसके बाद भी उनकी जगह मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को शामिल किया गया। वह बल्लेबाजी के लिए भी मैदान पर उतरे।
कंधे की चोट के लिए कन्कशन सब्सटीट्यूट कैसे? – हर किसी के दिमाग में यही सवाल है कि जब मिचेल सेंटरन को चोट कंभी पर लगी है। फिर मुंबई इंडियंस को कन्कशन सब्सटीट्यूट कैसे मिला गया? इसका जवाब है- कैच लेने की कोशिश में मिचेल सेंटनर ने आगे की तरफ डाइव मारी। उनके कंधे के साथ ही उनका सिर भी काफी जोर से जमीन पर लगा था। इसी वजह से मुंबई इंडियंस उनकी जगह शार्दुल ठाकुर को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर पाई।
12 गेंदों पर शार्दुल ने 6 रन बनाए – शार्दुल ठाकुर मुकाबले में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। उन्होंने 12 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 6 रन बनाए। अंशुल कंबोज ने उनका विकेट लिया। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की पारी सिर्फ 104 रनों पर सिमट गई। संजू सैमसन के शतक से सीएसके ने 207 रन बनाए थे। वानखेड़े स्टेडियम में मेहमान टीम को 103 रनों के बड़े अंतर से जीत मिली।
Home / Sports / मिचेल सेंटनर को कंधे में लगी चोट, मुंबई इंडियंस को कैसे मिल गया कन्कशन सब्स्टीट्यूट?
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website