
चीन की धमकियों के बावजूद अमेरिका का ताइवान को खुला समर्थन जारी है। ताइवान में हाल में हुए राष्ट्रपति चुनाव के बाद अमेरिकी कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल अपना समर्थन जताने के लिए यहां पहुंचा। कैलिफोर्निया ते डेमोक्रेट अमी बेरा ने कहा कि 21वीं सदी में आक्रामक कार्रवाई के लिए कोई जगह नहीं है। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने ताइवान को अपना समर्थन जताया। ताइवान में चुनाव के बाद अमेरिकी सांसदों की यह पहली यात्रा है। प्रतिनिधि मारियो डिआज बालार्ट ने कहा कि ताइवान के लिए अमेरिका का समर्थन दृढ़ और वास्तविक है।
फ्लोरिडा रिपब्लिकन बालार्ट के साथ कैलिफोर्निया डेमोक्रेट अमी बेरा ने कहा कि 21वीं सदी में आक्रामक कार्रवाई के लिए कोई जगह नहीं है। हमें एक साथ रहना, व्यापार करना और काम करना है। इसके लिए समस्याओं को साथ मिलकर हल करना सीखना होगा। बलार्ट ने कहा, हमें ताइवान के लोगों पर गर्व है। यह हमेशा से उतना ही मजबूत है तथा और भी मजबूत होगा। हम ताइवान की शांति, समृद्धि और भविष्य की रक्षा के लिए मिलकर काम करने को तत्पर हैं।
बता दें कि इससे पहले अमेरिकी नौसेना ने ताइवान में चुनाव के बाद पहली बार ताइवान स्ट्रेट से अपना युद्धपोत भेजा था। नौसेना ने कहा कि विध्वंसक यूएसएस जॉन फिन ताइवान स्ट्रेट में एक कारिडोर से गुजरा, जो किसी भी तटीय राज्य के क्षेत्रीय समुद्र क्षेत्र में नहीं आता। नौसेना ने कहा कि ताइवान स्ट्रेट के माध्यम से जॉन फिन का गुजरना एक सिद्धांत के रूप में सभी देशों के लिए नेविगेशन की स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। चीन ने अमेरिका के इस कदम की आलोचना करते हुए इसे भड़काने वाला बताया। चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि ताइवान स्ट्रेट के आसपास चीन अभ्यास के तौर पर अपना सैन्य अभियान जारी रखेगा।
Home / Uncategorized / अमेरिका को नहीं चीन की धमकियों की परवाह, ताइवान में चुनाव बाद समर्थन के लिए पहुंचे US सांसद
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website