Tuesday , March 10 2026 9:29 AM
Home / Uncategorized / इस्तांबुल में नकाबपोश हमलावरों ने गिरजाघर पर किया हमला, एक व्यक्ति की मौत

इस्तांबुल में नकाबपोश हमलावरों ने गिरजाघर पर किया हमला, एक व्यक्ति की मौत


इस्तांबुल में दो नकाबपोश हमलावरों ने रविवार की प्रार्थना सभा के दौरान एक गिरजाघर पर हमला किया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। तुर्किये के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गृहमंत्री अली येरलिकाया के एक बयान के अनुसार, सशस्त्र हमलावरों ने स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर सरियेर जिले के सैंटा मारिया गिरजाघर पर हमला किया। येरलिकाया ने कहा कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है और हमलावरों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।