
दिल्ली कैपिटल्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में बहुत ही खराब शुरुआत हुई है। ऋषभ पंत की कप्तानी में टीम लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली को दूसरी हार राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली है। इस निराशाजनक हार के बाद टीम के कप्तान ऋषभ पंत काफी निराश नजर आए और उन्होंने बताया कि मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम कहां चूक गई।
मुकाबले के बाद ऋषभ पंत ने कहा, ‘निश्चित रूप से मैं इस हार से निराश हूं, लेकिन सबसे अच्छी बात जो अब हम कर सकते हैं वह है इस हार से सीखना। मैच में हमारे गेंदबाजों ने 15-16 ओवर तक राजस्थान की टीम को बांधे रखा था, लेकिन इसके बाद हमारे कंट्रोल नहीं रह पाया।’
डेथ ओवर्स में हुई हमसे चूक-पंत – पंत ने कहा, ‘कई बार ऐसा होता है कि धीमी शुरुआत के बाद बल्लेबाज डेथ ओवर्स में तेजी से रन बनाने की कोशिश करते हैं। वही आज के मैच में हुआ। अंतिम ओवरों में जिस तरह रियान ने अपना खेल दिखाया उससे हम पूरी तरह से मैच पर अपनी पकड़ खो दिए थे।’
उन्होंने कहा, ‘लक्ष्य का पीछा करते हुए डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श ने हमें अच्छी शुरुआत दी थी, लेकिन बीच के ओवरों में जिस तरह से हमने अपना विकेट गंवाया वह काफी खराब था। क्योंकि तब तक बहुत सारे बचे हुए थे। हमें अपनी मध्यक्रम की बैटिंग में मजबूती दिखानी पड़ेगी।’
नॉर्खिया के अंतिम ओवर पर भी बोले पंत – दिल्ली कैपिटल्स के लिए एनरिक नॉर्खिया ने पारी का अंतिम ओवर किया था। इस ओवर में उन्होंने 25 रन लुटा दिए। नॉर्खिया के इस ओवर पर पंत ने कहा, ‘हम चाहते थे कि नॉर्खिया डेथ ओवरों में हमारे लिए गेंदबाजी करें, लेकिन कभी-कभी आपको रन पड़ जाते हैं, उम्मीद है कि हम अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।’
बता दे कि मैच में ऋषभ पंत ने टॉस जीतने के बाद राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। राजस्थान की टीम रियान पराग की दमदार बैटिंग से 185 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में 173 रन ही बना सकी।
Home / Sports / लगातार दो हार के बाद फूटा ऋषभ पंत का गुस्सा, मैच के बाद निकाली अपनी भड़ास, किसी को नहीं छोड़ा
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website