
भारत भ्रमण पर आए एक श्रीलंकाई जोड़े के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार को पंजाब के जिला अमृतसर की पुलिस ने एक नाटकीय बचाव अभियान के बाद इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अमृतसर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि श्रीलंका के छह नागरिक जहान, करबिका, ललित पियंथा, कनिष्का, सुमर्धन और निलुजतिन भारत घूमने आए थे। दिल्ली में उनकी मुलाकात पहली बार एक अन्य श्रीलंकाई नागरिक असिथा से हुई, जिसने उन्हें झूठे वादे के तहत अमृतसर जाने के लिए राजी कर लिया।
उसने दावा किया था कि वह उनके लिए अल्बानिया के वर्क वीजा की व्यवस्था कर सकता है। अमृतसर पहुंचने पर ये पर्यटक एक निजी होटल में ठहरे, लेकिन उन्हें यह पता नहीं था कि वहां उनके लिए एक साजिश रची गई है। अपहरणकर्ताओं अंकित और इंदरजीत सिंह ने उनका भरोसा जीतकर पर्यटक जोड़े एक पुरुष और एक महिला को अगवा कर लिया और उन्हें एक अन्य होटल में ले जाकर बंद कर दिया। इसके बाद, उन्होंने बाकी दोस्तों से $8000 फिरौती की मांग की। मामले की सूचना मिलते ही अमृतसर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की। होशियारपुर पुलिस की मदद से फोन ट्रेसिंग तकनीक का उपयोग कर अपहरणकर्ताओं का पता लगाया गया। बचाव अभियान के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
Home / Uncategorized / भारत घूमने आए श्रीलंकाई नागरिकों का पंजाब में अपहरण, हैरान कर देगा फिल्मी स्टाइल मामला
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website