Tuesday , July 1 2025 2:41 AM
Home / Sports / विनोद कांबली का वीडियो रुला देगा! हॉस्पिटल से वापसी के बाद भी पूर्व क्रिकेटर की ऐसी हालत, चल भी नहीं पा रहे

विनोद कांबली का वीडियो रुला देगा! हॉस्पिटल से वापसी के बाद भी पूर्व क्रिकेटर की ऐसी हालत, चल भी नहीं पा रहे


मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ पर सुनील गावस्कर और विनोद कांबली सहित मुंबई के और क्रिकेट नायकों को सम्मानित किया। कांबली हाल ही में काफी बीमार हो गए थे, जिसके बाद वह कुछ दिन हॉस्पिल में रहकर आए थे।
मुंबई के कुछ क्रिकेट नायकों जिनमें दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर और पूर्व खिलाड़ी विनोद कांबली शामिल हैं। उनको रविवार को वानखेड़े स्टेडियम के 50वीं वर्षगांठ समारोह के उद्घाटन समारोह में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) द्वारा सम्मानित किया गया। उस समारोह में जिस तरह से विनोद कांबली मंच की ओर चलकर आए। उससे पता चल रहा था कि वह अभी भी कितने कमजोर हैं। कांबली को स्टेज तक दो लोग उनका हाथ पकड़कर लेकर आए। वह सही से चल नहीं पा रहे थे। विनोद कांबली ने फिर स्टेज पर आकर गावस्कर से मुलाकात की और उनके पैर भी छुए।
बता दें कि विनोद कांबली को ठाणे के एक अस्पताल में 21 दिसंबर को तबियत बिगड़ने के कारण आईसीयू में भर्ती कराया गया था। हालांकि इसके बाद वह फिट हो गए थे और उनको हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई थी।
विनोद कांबली ने दिया बयान – सम्मान मिलने के बाद, कमली ने इस ऐतिहासिक मैदान पर अपने खेल के दिनों के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ‘मुझे याद है कि मैंने इंग्लैंड के खिलाफ यहां अपना पहला दोहरा शतक बनाया था और फिर अपने करियर में कई और शतक बनाए थे। अगर कोई भी मेरे या सचिन (तेंदुलकर) की तरह भारत के लिए खेलना चाहता है, तो मैं सलाह दूंगा कि आप मेहनत करते रहें और कभी भी ऐसा करना न छोड़ें क्योंकि यही हम दोनों ने बचपन से किया है।’
विनोद कांबली का करियर – 52 साल के विनोद कांबली ने 1991 से 2000 के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 17 टेस्ट और 104 वनडे मुकाबले खेले हैं। टेस्ट में कांबली ने 54.2 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 1084 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 3 अर्धशतक भी टेस्ट में देखने को मिले थे। वनडे में कांबली ने 32.6 की एवरेज से 2477 रन ठोके थे। एकदिवसीय फॉर्मेट में कांबली ने 2 सेंचुरी और 14 फिफ्टी जड़ी हैं।