Wednesday , March 4 2026 11:47 PM
Home / Uncategorized / Canada के हैमिल्टन में 21 साल की भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की गोली लगने से मौत

Canada के हैमिल्टन में 21 साल की भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की गोली लगने से मौत


कनाडा के हैमिल्टन शहर में एक 23 साल की भारतीय छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे भारतीय समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है। छात्रा की पहचान हरसिमरत रंधावा के रूप में की गई है, जो कि हैमिल्टन के एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। यह घटना उस समय हुई…
कनाडा के हैमिल्टन शहर में एक 21 साल की भारतीय छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे भारतीय समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है। छात्रा की पहचान हरसिमरत रंधावा के रूप में की गई है, जो कि हैमिल्टन के एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। यह घटना उस समय हुई जब हरसिमरत एक बस स्टॉप पर बस का इंतजार कर रही थी। एक अज्ञात कार सवार ने उस पर गोलीबारी की, जिससे उसकी मौत हो गई।
मामला गोलीबारी से जुड़ा हुआ है: – स्थानीय पुलिस के मुताबिक, हरसिमरत की हत्या दो कार सवारों के बीच हुई गोलीबारी का शिकार बनी। पुलिस ने बताया कि हरसिमरत सीने में गोली लगने के बाद मौके पर गिर पड़ी थी। इसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश उसकी मौत हो गई। पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।