Tuesday , March 3 2026 6:09 PM
Home / Sports / दूध के दांत टूटने से पहले मिली कप्तानी, ये खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास का सबसे युवा कप्तान

दूध के दांत टूटने से पहले मिली कप्तानी, ये खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास का सबसे युवा कप्तान

जैक वुकुसिक इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में सबसे युवा कप्तान बने हैं। क्रिएशिया क्रिकेट टीम के लिए खेलते हुए, उन्होंने साइप्रस के खिलाफ कप्तानी की।
17 साल की उम्र में एक क्रिकेटर अंडर-19 क्रिकेट टीम में जगह बनाने की कोशिश करता है। अगर अंडर-19 विश्व कप में खेलने का मौका मिल जाता है तो आगे की राह आसान हो जाती है। हालांकि कुछ खिलाड़ियों का इंटरनेशनल डेब्यू इससे पहले हो जाता है। इस दौरान वह पैर जमाने की कोशिश ही करते हैं। लेकिन एक ऐसा भी खिलाड़ी है, जिसने सिर्फ 17 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तानी कर ली।
जैक वुकुसिक सबसे युवा कप्तान बने – जैक वुकुसिक इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास के सबसे युवा पुरुष कप्तान बन गए हैं। वह क्रिएशिया क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं। गुरुवार को उनकी टीम का मुकाबला साइप्रस से हुआ। जाग्रेब में खेले गए मुकाबले में वुकुसिक ने क्रिएशिया की कप्तानी की। गुरुवार को उनकी उम्र 17 साल और 311 दिन थी। हालांकि इस मुकाबले में उनकी टीम को हार मिली। साइप्रस के खिलाफ क्रोएशिया ने गुरुवार को दो मुकाबले खेले और दोनों में टीम हार गई।
जैक वुकुसिक इंग्लैंड के काउंटी क्लब समरसेट की एकेडमी के लिए भी खेलते हैं। हाल में उन्होंने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज डेविड विली की गेंद पर जोरदार छक्का लगाया था। वुकुसिक ने फ्रांस के नोमान अमजद का रिकॉर्ड तोड़ा है। 2022 में नोमान ने 18 साल और 24 दिन की उम्र में टीम की कप्तानी की थी। कार्ल हार्टमैन ने 18 साल और 276 दिन की उम्र में पहली बार आइल ऑफ मैन की कप्तानी संभाली थी।