
विध्वंसक ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड ने कैरेबियाई प्रीमियर लीग में शाहरुख खान की टीम के लिए बल्ले तूफान लाते हुए 8 गेंदों में 7 छक्के उड़ाए। इसमें 5 तो लगातार जड़े गए थे।
वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर और पूर्व कप्तान कायरन पोलार्ड इंडियन प्रीमियर लीग और इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन दुनियाभर में टी20 लीग खेलते हैं। उसमें से एक है कैरेबियाई प्रीमियर लीग यानी CPL। 38 साल की उम्र में भी उनकी विध्वंसक बैटिंग में कोई खास फर्क नहीं आया है। उसका ताजा उदाहरण उस समय देखने को मिला जब त्रिनबागो नाइटराइडर्स के लिए उन्होंने त्रिनिदाद के तारोबा स्थित ब्रायन लारा स्टेडियम में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ मैच में 8 गेंदों में 7 छक्के उड़ाए, जिसमें से 5 लगातार गेंदों पर लगाए गए थे। इस तरह उन्होंने 8 गेंदों में उन्होंने 42 रन ठोक दिए।
सीपीएल 2025 के 19वें मुकाबले में बरसा कायरन पोलार्ड का बल्ला – कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2025 के 19वें मैच में 38 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज ने पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 29 गेंदों पर 65 रन बनाए। पोलार्ड ने अपनी पारी में दो चौके और आठ छक्के लगाए और निकोलस पूरन (38 गेंदों पर 52 रन; 4 चौके, 3 छक्के) के साथ चौथे विकेट के लिए 8.1 ओवर में 90 रन जोड़े। उन्होंने 8 छक्कों में से नवियन बिदाईसी और वकार सलामखेल के खिलाफ चार-चार छक्के लगाए और आखिरी 7 छक्के लगातार आठ गेंदों पर लगाए।
टी20 क्रिकेट में 14 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं कायरन पोलार्ड – टीकेआर की पारी के 15वें ओवर की तीसरी, चौथी और छठी गेंद पर पोलार्ड ने बिदाईसी के खिलाफ 3 बड़े हिट लगाए और फिर 16वें ओवर की आखिरी चार गेंदों पर सलामखेल की गेंद पर लगातार चार छक्के जड़े। 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर लगाए गए 8वें छक्के के दम पर उन्होंने सिर्फ 21 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया। इससे पहले पोलार्ड शनिवार (30 अगस्त) को क्रिस गेल के बाद टी20 में 14,000 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने थे।
Home / Sports / CPL: 6 6 0 6 6 6 6 6… कायरन पोलार्ड ने 8 गेंदों में उड़ाए 7 छक्के, 38 साल की उम्र में गेंदबाज का उतार दिया बुखार
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website