Tuesday , March 3 2026 11:15 PM
Home / Sports / IPL 2012 में श्रीसंत को लगी थी चोट… राजस्थान रॉयल्स ने बोला था झूठ? सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया मामला

IPL 2012 में श्रीसंत को लगी थी चोट… राजस्थान रॉयल्स ने बोला था झूठ? सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया मामला


एस श्रीसंत की एक पुरानी चोट का मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है। इस मामले में राजस्थान रॉयल्स की टीम के खिलाफ बीमा कंपनी ने केस दर्ज कराया है।
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत का आईपीएल में बड़ा बवाल हुआ था। श्रीसंत को फिक्सिंग के आरोप में बैन किया गया था, जिसके चलते उनकी कभी वापसी नहीं हो पाई। श्रीसंत से जुड़ा ही आईपीएल में एक और बड़ा मामला हुआ। ये मामला एक चोट से जुड़ा हुआ है। श्रीसंत की 2012 आईपीएल के दौरान लगी चोट का मामला अब सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है।
सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा श्रीसंत का मामला – यह मामला एक दशक से भी ज्यादा पुराना है। इस मामले में राजस्थान रॉयल्स (रॉयल मल्टीस्पोर्ट प्राइवेट लिमिटेड) और उनकी बीमा कंपनी कानूनी लड़ाई में उलझ गए हैं। बीमा कंपनी ने श्रीसंत की चोट के क्लेम को खारिज कर दिया था। अब इसी को लेकर विवाद है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले की सुनवाई कर रहा है।