Saturday , September 27 2025 11:24 AM
Home / Sports / अभिषेक शर्मा ने पहली बार में ही रोहित, युवराज और विराट को पछाड़ा, बन गए भारत के असली सिक्सर किंग

अभिषेक शर्मा ने पहली बार में ही रोहित, युवराज और विराट को पछाड़ा, बन गए भारत के असली सिक्सर किंग


एशिया कप 2025 के फाइनल में टीम इंडिया पहुंच गई है। टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन किया है और वह अभी तक एक भी मैच नहीं हारे हैं। टीम इंडिया के कमाल के प्रदर्शन के पीछे सबसे बड़ा हाथ रहा स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का। अभिषेक शर्मा एशिया कप 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं और लगातार रन बना रहे हैं। इसी बीच उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। उन्होंने इस रिकॉर्ड को बनाने के साथ ही रोहित शर्मा , युवराज सिंह और विराट कोहली को भी पछाड़ दिया।
अभिषेक शर्मा का कमाल – टीम इंडिया को विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद एक ऐसे बल्लेबाज की जरूरत थी जो तेजी से रन भी बनाए और लगातर अच्छे फॉर्म में भी रहे। अभिषेक शर्मा ने ऐसा ही काम किया है। उन्होंने जो रिकॉर्ड अपने नाम किया है वह रिकॉर्ड है, एक मल्टी नेशनल टी20 टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का। इस लिस्ट में वह टॉप पर पहुंच गए हैं।
लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल – इस लिस्ट में टॉप पर रोहित शर्मा का नाम था। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान 164 गेंदों का सामना किया था, जहां उनके नाम 15 छक्के दर्ज हैं। वहीं अभिषेक शर्मा ने 120 गेंदों का अब तक इस टूर्नामेंट में सामना किया है और उन्होंने 17 छक्के जड़ दिए हैं। अभी भी उनके पास एशिया कप 2025 में दो मुकाबले बचे हुए हैं। इस लिस्ट में युवराज सिंह तीसरे स्थान पर हैं। युवराज सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 में 76 गेंदों का सामना किया था। जहां उन्होंने 12 छक्के जड़े। वहीं विराट कोहली चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने एशिया कप 2022 में 187 गेंदों पर 11 छक्के जड़े थे।
शानदार फॉर्म में अभिषेक शर्मा – टीम इंडिया युवा स्टार अभिषेक शर्मा एशिया कप 2025 में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने एशिया कप में अब तक 5 पारियों में 49.60 की औसत और 206.66 के स्ट्राइक रेट से 248 रन बनाए हैं। खास बात यह है कि वह सिर्फ टॉप स्कोरर ही नहीं हैं बल्कि उनका स्ट्राइक रेट भी गजब का है।