
बेंगलुरू: बेंगलुरु टेस्ट में 4 टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में भारत के हाथों हार मिलने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक और तगड़ा झटका लगा। ऑस्ट्रेलियाई आलराउंडर मिशेल मार्श कंधे की चोट के कारण भारत के मौजूदा दौरे को बीच में छोड़कर स्वदेश वापस लौटेंगे।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सहयोगी स्टाफ के फिजियोथेरेपिस्ट डेविड बीकली ने कहा, ‘‘मिशेल अधिकांश गर्मियों में कंधे की चोट के साथ खेल रहा था जिसे हम अब तक काबू में रखे हुए थे लेकिन दुर्भाग्य से यह इस स्तर पर पहुंच चुकी है कि वह उस स्तर का प्रदर्शन नहीं कर सकता जो जरूरी है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘नतीजतन वह विशेषज्ञों से सलाह के लिए आस्ट्रेलिया लौटेगा और सर्वश्रेष्ठ उपचार की सलाह लेगा।’’ क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने कहा कि सही समय पर राष्ट्रीय चयन पैनल उनके विकल्प की घोषणा करेगा। चार मैचों की श्रृंखला दो मैचों के बाद 1-1 से बराबर है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website