Sunday , May 24 2026 10:42 AM
Home / Sports / IND vs AUS: एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाला खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल

IND vs AUS: एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाला खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल


मेलबर्न। भारत दौरे पर अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए चोटिल मिचेल मार्श की जगह मार्कस स्टोनिस को ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है। स्टोनिस दुनिया के उन चुनिंदा खिलाडि़यों में शामिल है जिन्हें एक ओवर में 6 छक्के लगाने का श्रेय हासिल है।

मार्श कंधे की चोट के कारण भारत के खिलाफ अंतिम दो टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर हो गए। विक्टोरिया के स्टोनिस अब उनकी जगह टीम में शामिल होंगे। मार्श ने भारत के खिलाफ शुरुआती दो मैचों में 48 रन बनाए और 5 ओवर गेंदबाजी की थी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन: स्टोनिस विस्टोटक बल्लेबाजी और उम्दा गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। वे इसी वर्ष 30 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड वन-डे में शतक लगाने और 3 विकेट लेने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बने थे। उनके नाबाद 146 रन और 3 विकेट के बावजूद कंगारू टीम को हार मिली थी।

एक ओवर में लगाए 6 छक्के : स्टोनिस ने जुलाई 2015 में अनाधिकारिक मैच में एक ओवर में 6 छक्के लगाए थे। उन्होंने नेशनल परफॉर्मेंस स्क्वॉड की तरफ से नेशनल इंडिजिनियस स्क्वॉड के खिलाफ यह कारनामा किया था। उन्होंने पार्टटाइम गेंदबाज ब्रेंडन स्मिथ की 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़े थे।