Saturday , December 27 2025 4:42 AM
Home / Sports / 4 मैच के लिए 8.6 करोड़… काव्या मारन ने लखनऊ को फंसा दिया, जोस इंग्लिस को मिला शादी का गिफ्ट?

4 मैच के लिए 8.6 करोड़… काव्या मारन ने लखनऊ को फंसा दिया, जोस इंग्लिस को मिला शादी का गिफ्ट?


आईपीएल 2025 में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भी जोश इंगलिस को पंजाब किंग्स ने रिलीज कर दिया है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 8.60 करोड़ रुपये में खरीदा। इंगलिस आईपीएल 2026 में शादी के कारण आधे मैच भी नहीं खेल पाएंगे।
ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने आईपीएल 2025 में जसप्रीत बुमराह तक की कुटाई कर दी थी। टीम को फाइनल में पहुंचने में उनका रोल अहम था। वह आते ही विस्फोटक बैटिंग शुरू कर देते थे। इंटरनेशनल टी20 में भी उनके नाम दो शतक हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी 160 के करीब का था। इसके बाद भी पंजाब किंग्स ने उन्हें ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया। रिकी पोंटिंग के अनुसार इंग्लिस सीजन में काफी कम समय के लिए उपलब्ध रहेंगे।
पिछले ऑक्शन में जोश इंगलिस पर 2.60 करोड़ की बोली लगी थी। इस बार उनका बिकना मुश्किल दिख रहा था लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स ने 8.60 करोड़ की बोली लगाकर उन्हें खरीदा। उन्हें खरीदने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने भी पूरी जोर लगाया। लेकिन अंत में लखनऊ ने बाजी मार ली। इंगलिस के बिकने के बाद काव्या मारन का रिएक्शन देखने के बाद साफ लग रहा था कि वह उन्हें खरीदना नहीं चाह रही थीं, सिर्फ कीमत बढ़वा रही थी।
आधे मैच भी नहीं खेलेंगे इंगलिस – आईपीएल 2026 के दौरान जोश इंगलिस की शादी होनी है। इसी वजह से माना जा रहा है कि वह 4 से ज्यादा मैच नहीं खेल पाएंगे। इसके बाद भी इतनी बड़ी रकम मिलना किसी को समझ नहीं आया। पहले राउंड में किसी भी टीम ने उनपर बोली नहीं लगाई थी। लेकिन अंत में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें खरीदने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। टीम के पास ऋषभ पंत के अलावा विकेटकीपर के रूप में निकोलस पूरन हैं।
30 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंगलिस ने अपने टी20 करियर में अभी तक 162 मुकाबले खेले हैं। इसमें उनके नाम चार शतक की मदद से 3853 रन हैं। इंटरनेशनल टी20 में वह 911 रन बना चुके हैं। उन्होंने दो में से एक शतक भारत के खिलाफ ही ठोका था।