Sunday , April 12 2026 11:18 PM
Home / News / भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध करवा देता AI, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर थिंक टैंक का बड़ा दावा

भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध करवा देता AI, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर थिंक टैंक का बड़ा दावा


ऑपरेशन सिंदूर के दौरान फर्जी सूचनाओं और गलत जानकारियों की बाढ़ पर SIPRI ने अफनी रिपोर्ट में सूचना के माहौल को “सनसनीखेज का कार्निवल” बताया है। इसमें कहा गया है कि आर्टिफिशियल तरीके से जेनरेट किए गए कंटेंट, दोनों तरफ के मेनस्ट्रीम मीडिया आउटलेट्स पर प्रसारित किए गये।
स्वीडन स्थित स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) ने दावा किया है कि भारत और पाकिस्तान पिछले साल मई में परमाणु जंग की स्थिति तक पहुंच सकते थे। SIPRI ने अपनी वेबसाइट पर “मल्टी-डोमेन न्यूक्लियर एस्केलेशन रिस्क” नाम के शीर्षक के साथ एक रिपोर्ट पब्लिश की है। इस स्टडी रिपोर्ट में भारत-पाकिस्तान, इजरायल के ईरान से जुड़े ऑपरेशन्स और रूस-यूक्रेन युद्ध जैसे हालिया संघर्षों का एनालिसिस किया गया है। इसमें कहा गया है कि AI जेनरेटेड वीडियो और तस्वीरें दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध के दरवाजे को खोल सकता था।
SIPRI की रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि पिछले साल मई में भारत-पाकिस्तान संघर्ष AI से जेनरेट की गई गलत जानकारी से प्रभावित हुआ था। इसमें आगे कहा गया है कि इसकी वजह से ये संघर्ष, “आसानी से” एक बड़े टकराव में बदल सकता था, जिसमें दोनों पड़ोसी देशों के बीच सीधे न्यूक्लियर टकराव की संभावना थी।