
सूडानः दक्षिण सूडान हवाई अड्डे में साेमवार शाम एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हाे गया। जानकारी के मुताबिक, एयरपाेर्ट पर इस विमान में करीब 44 लाेग सवार थे, जिनकी हादसे में 44 मौत हाे गई।
प्लेन साउथ सुप्रीम एयरलाइनर का था। हादसा उस वक्त हुआ जब प्लेन वाउ एयरपोर्ट पर लैंड कर रहा था। विमान क्रैश होने की वजह का पता लगाया जा रहा है। प्लेन जुबा से वाउ आया था। हादसे के बाद प्लेन में आग लग गई। प्लेन का सिर्फ पिछला हिस्सा बचा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्लेन में 44 पैसेंजर सवार थे। सभी मारे गए हैं। हादसे की तस्वीरें देखकर साफ पता चलता है कि आग लगने के बाद विमान का बड़ा हिस्सा नष्ट हाे गया। अग्निशमन कर्मियाें ने प्लेन में सवार लाेगाें काे बचाने की काेशिश की, लेकिन वह मदद करने में असमर्थ रहे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website