
बांग्लादेश में फरवरी में पीएम बने तारिक रहमान ने भारत से संबंधों में सुधार का संकेत दिया है। बांग्लादेश के डायरेक्टरेट जनरल ऑफ फोर्सेस इंटेलिजेंस (DGFI) के प्रमुख मेजर जनरल मोहम्मद कैसर राशिद चौधरी इस महीने की शुरुआत में दिल्ली का ‘सीक्रेट’ दौरा किया है। इस दौरान उन्होंने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के दूसरे वरिष्ठ खुफिया अधिकारियों से मुलाकात की। यह दौरा पिछले दो सालों में दोनों पड़ोसी देशों के बीच आई कड़वाहट को दूर करने की तरफ कदम है।
प्रथोमोलो की रिपोर्ट के मुताबिक, जनरल चौधरी के दौरे को भारत की मीडिया और एक्सपर्ट में अच्छी पहल के तौर पर देखा गया है। हालांकि इस यात्रा की सार्वजनिक तौर पर बहुत ज्यादा बात नहीं की गई। इसके बावजूद कहा जा रहा है कि बांग्लादेशी अधिकारी की इस गुपचुप यात्रा ने दिल्ली-ढाका संबंधों में सुधार की नींव रखी है।
बांग्लादेश में बनी है नई सरकार – अगस्त 2024 में शेख हसीना को सत्ता से हटाए जाने और मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार बनने के बाद बांग्लादेश और भारत के बीच संबंधों में भारी गिरावट आ गई थी। इस साल फरवरी में हुए आम चुनाव के बाद बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) सत्ता में लौटी है और तारिक रहमान देश के प्रधानमंत्री बने हैं। इससे संबंधों के पटरी पर आने की उम्मीद की जा रही है।
Home / News / तारिक रहमान ने ‘गुपचुप’ दिल्ली भेजा अपना खास दूत, अजित डोभाल और RAW चीफ से मुलाकात, पटरी पर लौटेंगे रिश्ते!
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website