Tuesday , March 17 2026 10:16 AM
Home / Entertainment / Oscars में निक जोनस के हाथों में दिखा कलावा, वीडियो में प्रियंका चोपड़ा के पति कहना चाहते थे कुछ और

Oscars में निक जोनस के हाथों में दिखा कलावा, वीडियो में प्रियंका चोपड़ा के पति कहना चाहते थे कुछ और


बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर तय करने वालीं प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर्स 2026 में भी देश की शान खूब बढ़ाई। इस समारोह में हमारी देसी गर्ल प्रजेंटर बनकर पहुंची थीं। यहां प्रियंका को सपोर्ट करने के लिए उनके साथ निक जोनस भी मौजूद थे। रेड कार्पेट पर पहुंचने से पहले निक ने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो क्लिप शेयर किया जिसमें वो पानी पीते हुए नजर आ रहे हैं।
निक जोनस के इसी वीडियो क्लिप में उनके हाथों में बंधा कलावा भी साफ दिख रहा है। इस वीडियो क्लिप के साथ उन्होंने ‘गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स’ की याद दिलाते हुए ये बात पहले ही साफ कर दिया है कि अगर उन्हें पानी पीते हुए देखा जाए तो लोगों को क्या समझना चाहिए।
निक ने दिलाई पानी पीने वाली बात याद – उन्होंने मजाक वाले अंदाज में अपने वीडियो पर कैप्शन लिखा है, ‘अगर आप मुझे ऑस्कर समारोह के बाहर पानी पीते हुए देखें तो इसकी वजह ये है कि आज लॉस एंजिल्स में तापमान 85 डिग्री है।’
‘गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स’ समारोह का वाकिया – दरअसल जोनस इस साल की शुरुआत में ‘गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स’ समारोह से कुछ देर के लिए बाहर पानी पीते हुए दिखे थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी चर्चा होने लगी थी। इस वीडियो के जरिए 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स से पहले जोनस ने अपने मजाकिया पोस्ट से उन्हीं अफवाहों को शांत करने की कोशिश की।
हर भारतीय की नजरें उनकी कलाई में बंधे कलावा पर जा थमीं – हालांकि वीडियो क्लिप में सिंगर के हाथों में ग्लास की जगह हर भारतीय की नजरें उनकी कलाई में बंधे कलावा पर जा थमी। बता दें कि कलावा एक पवित्र लाल और पीले रंग का सूती धागा है, जिसे धार्मिक और पारंपरिक तौर पर कलाई पर बांधा जाता है। इसे पहनना कहीं न कहीं एक भारतीय धार्मिक संस्कृति से जुड़ाव को दिखाती है।
निक जोनस करते हैं भारतीय रीति-रिवाजों का पालन – यहां बता दें कि देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा विदेश में रहने के बावजूद भारतीय परंपरा को केवल खुद फॉलो नहीं करतीं बल्कि अपने ससुराल वालों को भी इसमें शामिल किया करती हैं। चाहे वो दिवाली पूजन हो या फिर गृह प्रवेश की पूजा, प्रियंका चोपड़ा हमेशा इन मौकों पर पूरे परिवार को शामिल करती हैं, जिसका नजारा सोशल मीडिया पर भी हमें अक्सर ही दिखता है। निक जोनस का भारतीय रीति-रिवाजों का पालन करना लोगों को काफी पसंद आता है और लोग उनकी जमकर तारीफ भी करते हैं।