
IPL 2026 के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में वह पल देखने को मिला जिसे क्रिकेट इतिहास में लंबे समय तक याद रखा जाएगा। मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले मैच में 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी का सामना दुनिया के सबसे घातक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से हुआ। आमतौर पर नए बल्लेबाज बुमराह की गेंदों को समझने में वक्त लेते हैं, लेकिन वैभव ने साबित कर दिया कि वह एक अलग ही मिट्टी के बने हैं। उन्होंने बुमराह के ओवर की पहली ही गेंद पर गगनचुंबी छक्का जड़कर न केवल वानखेड़े को हिला दिया, बल्कि बुमराह जैसे दिग्गज को भी हैरान कर दिया।
ओवर का रोमांच, वैभव की निडर बल्लेबाजी – बुमराह के इस ओवर की शुरुआत ही धमाके के साथ हुई। पहली गेंद पर छक्का खाने के बाद बुमराह ने वापसी की कोशिश की, लेकिन वैभव ने अगली गेंद पर समझदारी दिखाते हुए सिंगल लिया और स्ट्राइक यशस्वी जायसवाल को दी। जायसवाल ने फिर से वैभव को स्ट्राइक दी, जिसके बाद ओवर की चौथी गेंद पर वैभव ने फिर अपना जलवा दिखाया। एक धीमी गति की शॉर्ट गेंद पर वैभव ने गहरे बैकवर्ड स्क्वायर लेग के ऊपर से दूसरा छक्का जड़ दिया। बुमराह के खिलाफ इस तरह की स्पष्टता और ताकत के साथ बल्लेबाजी करना किसी अजूबे से कम नहीं था।
दबाव में भी नहीं हीले वैभव – ओवर की आखिरी दो गेंदों पर बुमराह ने यॉर्कर और फुल टॉस के जरिए दबाव बनाने की कोशिश की। पांचवीं गेंद पर वैभव एक रन चुराने के चक्कर में क्रीज से बाहर निकल गए थे और डाइव लगाते समय स्टंप्स पर भी जा गिरे, लेकिन वह सुरक्षित रहे। पूरे ओवर के दौरान 15 साल के इस लड़के का आत्मविश्वास देखने लायक था। बुमराह जैसा अनुभवी गेंदबाज, जो बड़े-बड़े बल्लेबाजों को खौफ में रखता है, आज इस युवा प्रतिभा के सामने बेबस नजर आया।
Home / Sports / 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह को भी नहीं बख्शा, दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज को दिन में दिखाए तारे
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website