Friday , April 17 2026 5:23 AM
Home / News / पाकिस्तान में ही होगी अमेरिका-ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत, वाइट हाउस से आया बयान, मुनीर पहुंचे ईरान

पाकिस्तान में ही होगी अमेरिका-ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत, वाइट हाउस से आया बयान, मुनीर पहुंचे ईरान


अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर से बातचीत शुरू हो सकती है। वाइट हाउस ने इसके संकेत दिए हैं और कहा है कि दूसरा दौर संभवतः पाकिस्तान में होगा। एक प्रेस ब्रीफिंग में बोलते हुए वाइट हाइस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने बताया कि हालांकि दूसरी बैठक अभी तक औपचारिक रूप से निर्धारित नहीं की गई है, लेकिन चर्चाएं जारी हैं। यह अपडेट ऐसे समय में आया है, जब मध्य पूर्व में कूटनीतिक प्रयास तेज कर दिए हैं। बुधवार को पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ईरान की राजधानी तेहरान पहुंचा है।
लेविट ने इस बात की पुष्टि की कि तेहरान के साथ कूटनीतिक बातचीत जारी है। उन्होंने कहा, ये बातचीत सार्थक और जारी है। मैंने आमने-सामने की बातचीत के बारे में भी कुछ रिपोर्टें देखी हैं। मैं फिर से कहूंकी कि ऐसी बातचीत हो रही है, लेकिन जब तक आप वाइट हाउस से सीधे न सुनें, तब तक कुछ भी आधिकारिक नहीं है।
पाकिस्तान में दूसरे दौर की बातचीत – लेविट से जब बातचीत की जगह के बारे में पूछा गया क्या यह इस्लामाबाद में होगी तो उन्होंने कहा कि ‘हां, यह बहुत हद तक उसी जगह होगी, जहां पिछली बार हुई थी।’ इस बीच उन्होंने उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया था कि अमेरिका ने ईरान में सीजफायर का अनुरोध किया है। लेविट ने रिपोर्टों को गलत बताया और कहा कि अमेरिका ने युद्धविराम को बढ़ाने की कोई मांग नहीं की है।
पाकिस्तान कर रहा मध्यस्थता – लेविट ने दोनों पक्षों के बीच बातचीत का जरिए बनने के लिए पाकिस्तान की तारीफ की। वाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी ने पाकिस्तान को बातचीत में एकमात्र मध्यस्थ बताया।
हम इस पूरी प्रक्रिया के दौरान पाकिस्तानियों ने बेहतरीन मध्यस्थ की भूमिका निभाई है। हम उनकी दोस्ती और इस समझौते को अंतिम रूप देने के उनके प्रयासों की सच में तारीफ करते हैं। इसलिए, इस बातचीत में वे ही एकमात्र मध्यस्थ हैं। कैरोलिन लेविट, वाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी
यह बयान ऐसे समय में आया है, जब पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर बुधवार को ईरान की राजधानी तेहरान पहुंचे। इस यात्रा के दौरान मुनीर ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों ने बातचीत जारी रखने और क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने के प्रति समर्थन का संकेत दिया।