
नेपाल सरकार ने चीन से भोटे कोशी नदी के किनारे एक सुरक्षा दीवार के निर्माण को तत्काल रोकने को कहा है। नेपाल का तर्क है कि इस दीवार के बनने के बाद नदी का रास्ता बदल सकता है जिससे नेपाली पक्ष को नुकसान हो सकता है। काठमांडू पोस्ट ने बताया है कि इस मामले को सबसे पहले सिंधुपालचौक के जिला प्रशासन कार्यालय ने लगभग दो हफ्ते पहले गृह मंत्रालय के सामने उठाया था। सिंधुपालचौक के जिला प्रशासन कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा है कि उन्हें स्थानीय लोगों से जानकारी मिली थी कि चीनी पक्ष सीमा के अपनी तरफ एक सुरक्षा दीवार बना रहा है। यह निर्माण स्थल नेपाल-चीन अंतरराष्ट्रीय सीमा के बहुत करीब है।
अधिकारी ने कहा “इसके बाद हमने गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर पूछा कि क्या इस तरह का एकतरफा निर्माण नेपाल और चीन के बीच हुए द्विपक्षीय समझौते के दायरे में आता है और क्या इसके लिए दूसरे पक्ष से पहले से मंजूरी लेना जरूरी है।” पोस्ट ने बताया है कि गृह मंत्रालय ने फिर विदेश मंत्रालय से जानकारी मांगी और नेपाली विदेश मंत्रालय ने चीनी पक्ष को पत्र लिखकर दीवार का निर्माण रोकने को कहा है।
Home / Uncategorized / चीन की चाल से भड़का नेपाल, सीमा पर दीवार बनाने को लेकर बालेन सरकार ने ड्रैगन को दी चेतावनी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website