Sunday , June 21 2026 6:07 PM
Home / Business & Tech / पिता को तोहफे में इस बार गैजेट नहीं, दें Ai वाली ‘खुशियां’, लौटाएं सुनहरे दिनों की यादें

पिता को तोहफे में इस बार गैजेट नहीं, दें Ai वाली ‘खुशियां’, लौटाएं सुनहरे दिनों की यादें


‘फादर्स डे’ 21 जून को है। रविवार यानी छुट्टी का दिन है। मुमकिन है कि आप अपने पिताजी के लिए कुछ सरप्राइज प्लान कर रहे होंगे। घर से दूर दूसरे शहर हैं तो पापा के लिए ऑनलाइन गिफ्ट देख रहे होंगे। बहुत से लोग हर साल अपने पिता को तोहफा देते हैं। इस बार भी अगर आप कोई गैजेट गिफ्ट करने की योजना बना रहे हैं तो प्लान को कुछ देर के लिए रोककर उन्हें एआई (Ai) वाली खुशियां देने के बारे में सोच सकते हैं। मैंने अपने पापा के लिए यही प्लान किया। उनकी कॉलेज दिनों की एक फोटो को जेमिनी एआई से 4K में बदला और फिर उसे एक सुंदर फ्रेम में तैयार करवाया। आप चाहें तो इसमें थोड़ा बदलाव कर सकते हैं।
पापा की पुरानी फोटो को बनाएं 4K – इसके लिए सबसे पहले आपको अपने पापा की कॉलेज या शादी के आसपास के दिनों की फोटो चाहिए होगी।
घर में मौजूद एल्बम से उनकी पुरानी फोटो लेकर फोन से उसे खींच लें।
अब आपको जेमिनी एआई के नैनो बनाना टूल का उपयोग करना है।
गूगल पर जाएं और नैनो बनाना (Nano Banana) लिखें। आपके सामने टूल ओपन हो जाएगा।
अब नैनो बनाना पर फोन से ली गई पापा की पुरानी फोटो को अपलोड करें।
इसके बाद आपको जेमिनी से उस फोटो को 4K हाई रेजॉलूशन में बदलने के लिए कहना है।
इसके लिए जरूरी नहीं कि आपको इंग्लिश में ही प्रॉम्प्ट डालना है, जेमिनी अब भारतीय भाषाएं भी समझता है।
कमांड देते ही कुछ देर बाद नैनो बनाना टूल उस फोटो को क्लीन करके 4K हाई रेजॉलूशन में बदल देगा।
आपको फोटो डाउनलोड करनी है और फोन पर ही उसे क्रॉप कर लेना है।
आप अपने पापा को वह फोटो, फ्रेम करवाकर गिफ्ट कर सकते हैं।
पापा के साथ मां की फोटो को दें क्रिएटिव लुक
यह पापा को फादर्स डे की बधाई देने का एक और यूनीक तरीका है।
इसमें आपको अपने पापा और मम्मी की पुरानी फोटो एल्बम से निकालनी है। उसे खींचकर नैनो बनाना पर अपलोड करना है।
अब जेमिनी को यह बताना है कि आप उस फोटो को किस तरह से बदलना चाहते हैं।
आप फोटो को किसी पहाड़ी इलाके के दृश्य में बदलने के लिए कह सकते हैं।
याद रहे कि नैनो बनाना अब इतना एडवांस हो गया है कि कोई खास प्रॉम्प्ट किसी से मांगने की जरूरत नहीं है।
आप अपनी बोलचाल वाली भाषा में नैनो बनाना को कमांड दें।
प्रॉम्प्ट लिखते समय ध्यान देने वाली बातें
कोई भी टूल परफेक्ट नहीं होता। ऐसा ही एआई टूल्स के साथ भी है। कई बार फोटो अधिक धुंधली होने पर एआई टूल चेहरे को थोड़ा बदल देता है। सुनिश्चित करें कि आप जिस फोटो को एआई को दे रहे हैं तो थोड़ा साफ हो। नैनो बनाना को लिखे गए प्रॉम्प्ट में स्प्ष्ट बता दें कि वह चेहरे के साथ कोई छेड़छाड़ ना करे। इसके साथ ही आपको अपने पैरंट्स को एआई टूल्स का उपयोग करना भी सिखाना चाहिए।