Thursday , April 30 2026 6:35 PM
Home / Lifestyle / कुमार विश्वास पहुंच गए लंदन, हीरोइन बन फर वाली जैकेट में छाईं बेटी कुहू, पत्नी का भी दिखा स्टाइलिश रूप

कुमार विश्वास पहुंच गए लंदन, हीरोइन बन फर वाली जैकेट में छाईं बेटी कुहू, पत्नी का भी दिखा स्टाइलिश रूप


कुमार विश्वास लाइमलाइट में बने ही रहते हैं। अब वह अपनी पत्नी और छोटी बेटी के साथ लंदन पहुंच गए हैं, जहां पूरे परिवार का स्टाइलिश रूप देखने को मिला। लेकिन, यहां नजरें उनकी बेटी कुहू शर्मा पर अटक गईं, जिनका ग्लैमरस रूप किसी हीरोइन से कम नहीं लगा। हसीना ने विदेश में अपने अलग- अलग अवतार दिखाकर दिल जीत लिया, तो उनके मां- पापा का अंदाज भी कूल लगा। तभी तो तीनों की फोटोज सामने आते ही सबका ध्यान खींच ले गईं।
वैसे तो कुमार विश्वास की बेटी कुहू का स्टाइल अक्सर ही सोशल मीडिया पर छा जाता है, लेकिन अब लंदन वाली तस्वीरों में उनका फर वाली जैकेट में अंदाज शानदार लगा। जिसे उन्होंने जींस के साथ दो अलग- अलग तरीके से स्टाइल किया और फैशन गोल्स दे गईं, तो उनके मां- पापा के कैजुअल लुक्स भी बढ़िया लग रहे हैं। ऐसे में चलिए शर्मा परिवार के स्टाइल पर नजर डालते हैं। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @kumarvishwas)
वन शोल्डर टॉप और जींस में कुहू लगीं स्टनिंग – सबसे पहले कुहू के लुक की बात करते हैं, जो यहां वाइट कलर की स्ट्रेट फिट पैंट्स के साथ स्काई ब्लू कलर का वन शोल्डर टॉप पहने नजर आ रही हैं। जिसका बॉडी फिटेड सिल्हूट उनके कर्व्स को ब्यूटीफुल तरीके से कॉम्प्लिमेंट कर रहा है, तो इसे उन्होंने ग्रे कलर की श्रग स्टाइल फर जैकेट के साथ पेयर किया। जिसने उनके जींस- टॉप लुक में स्टाइल कोशेंट को बढ़ाकर क्लासी वाइब्स दे दी।
कुहू का दूसरा लुक भी लगा बढ़िया – दूसरे लुक के लिए कुहू ने अपनी सेम जैकेट को थोड़ा डिफरेंट तरीके से स्टइल किया। वह पिंक कलर के टैंक टॉप को पहने दिखीं, जिस पर छोटा- सा प्रिंटेड लोगो बना है। इसे उन्होंने बूटकट स्टाइल ब्लू डेनिम के साथ पेयर किया। जिसके दोनों साइड्स में घुटने के नीचे वाले पोर्शन पर स्लिट कट देकर उनसे डेनिम की पट्टी से ही क्रिस क्रॉस डिजाइन देकर हाइलाइट किया, जो बेसिक जींस को स्टाइलिश टच दे गया। वहीं, जैकेट को ऑफ शोल्डर की तरह वेअर करके कुहू ने लुक पूरा किया।
स्टाइलिंग को मिनिमल रख चुना कंफर्ट – कुहू ने अपने दोनों लुक्स को स्टाइल करने के लिए जूलरी को मिनिमल ही रखा। ब्लू टॉप के साथ वह डेलिकेट नेकपीस और इयररिंग्स पहने नजर आ रही हैं, तो पिंक टैंक टॉप को उन्होंने गोल्डन इयररिंग्स के साथ पेयर किया। वहीं, बेज और ब्लू शेड के शूज दोनों लुक्स में कंफर्ट के साथ ही स्टाइलिश वाइब्स ऐड कर गए, जिसे उन्होंने फाइनल टच टिंटेड ग्लासेस और ओपन हेयर के साथ सटल मेकअप करके दिया।
अब मंजू शर्मा पर दीजिए ध्यान – कुहू के बाद उनकी मां मंजू शर्मा के लुक की बात करते हैं, जिनका स्टाइल कंफर्ट और स्टाइल का परफेक्ट बैलेंस लगा। ब्लैक एंड वाइट लाइनिंग स्वेटशर्ट को उन्होंने वाइट हाफ स्लीव्स स्वेटर और मैचिंग पैट्स के साथ पेयर किया। वहीं, वाइट स्पोर्ट्स शूज से इसे फाइनल टच दे दिया।
वहीं, दूसरे लुक के लिए वह ब्राउन हैरम पैंट्स पहने दिखीं। जिसके साथ उन्होंने थोड़ी लाइट शेड की जैकेट वेअर की और वाइट एंड ब्राउन शेड वाले शूज पेयर कर लिए। दोनों लुक्स को उन्होंने ग्रीन कलर के स्लिंग बैग के साथ स्टाइल किया है।
कुमार विश्वास का कुछ ऐसा है अंदाज – लंदन ट्रिप के लिए कुमार विश्वास भी डैशिंग स्टाइल में दिखे। वाइट शर्ट के साथ पैंट्स पहनकर उन्होंने अपना स्टाइलिश रूप दिखाया, तो दूसरे लुक में वह क्रीम टोन स्वेटशर्ट के साथ ब्लैक जींस पहने दिखे। जिसमें उनका अंदाज वेकेशन के लिए परफेक्ट लगा। हालांकि, नजरें उनके बेटी के स्टाइल पर टिकी रहीं, जिनका खुद को कैरी करने का अंदाज गजब है।
कुहू से टिप्स ले सकती हैं लड़कियां- प्लेन बेसिक जींस की बजाए नॉटेट डिटेल्स वाली डेनिम ट्राई करें, जो लुक को डिफरेंट वाइब देंगी।
टैंक टॉप और वन शोल्डर टॉप से लुक में ग्लैम कोशेंट ऐड करें, जो कंफी भी रहेगा।
जूलरी को ओवर न करें और अपनी आउटफिट पर ही फोकस रहने दें।
कंफर्ट के लिए हील्स या स्टाइलिश फुटवियर की बजाए शूज पहनें, जो बढ़िया लगेंगे।
इन आसान- सी टिप्स से आप किसी भी बेसिक जींस- टॉप लुक को स्टाइलिश बना सकती हैं, जो गर्मियों में कम मेहनत में ही आपको शानदार लुक देगा।