
आमतौर पर बच्चे अक्सर अपने आस-पड़ोस में रहने वाले दोस्तों के घर खेलने जाते हैं। कभी वे उनके घर में खेलते हैं तो कभी पार्क में समय बिताते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करना माता-पिता के लिए एक बड़ी चुनौती बन जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए पेरेंटिंग कोच पुष्पा शर्मा ने कुछ बेहद जरूरी बातें साझा की हैं, जिन्हें हर माता-पिता को अपने बच्चों को जरूर सिखाना चाहिए, ताकि वे हर हाल में महफूज रह सकें। क्या हैं वे बातें, चलिए जानते हैं विस्तार से।
असहज महसूस हो तो बिल्कुल न छिपाएं – पेरेंटिंग कोच पुष्पा शर्मा का कहना है कि 9 से 12 साल के बच्चों को किसी के घर खेलने भेजने से पहले माता-पिता को उन्हें कुछ जरूरी बातें जरूर सिखानी चाहिए। सबसे पहली और सबसे अहम बात यह है कि अगर कोई तुम्हें ऐसी कोई बात कहे, तुम्हें छुए, कुछ दिखाए या कुछ करने को कहे जिससे तुम असहज महसूस करो, तो तुरंत अपने माता-पिता को इसके बारे में बताओ।
‘मम्मी-पापा को मत बताना’ वाली बात तुरंत बताएं – दूसरी बात यह है कि अगर कोई तुम्हें यह कहे कि ‘मम्मी-पापा को मत बताना’, तो ऐसी हर बात तुम्हें तुरंत अपने माता-पिता को जरूर बतानी है। बच्चे को यह भी समझाया जाए कि उनके शरीर पर उनका पूरा अधिकार है, और अगर कोई उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश करे, तो तुरंत ‘न’ कहना चाहिए और वहां से दूर हट जाना चाहिए।
बिहेवियर गलत लगे, तो भी करें खबर – अगर कोई मजाक, वीडियो, बातचीत या किसी का व्यवहार तुम्हें गलत या असहज लगे, तो बिना किसी डर के तुरंत मुझे बता सकते हो। पेरेंट्स उनसे कहें कि मेरे लिए तुम्हारी भावनाएं और तुम्हारी सुरक्षा किसी भी और चीज से ज्यादा महत्वपूर्ण है। इसीलिए फौरन इस बात की जानकारी दें।
बिना बताए किसी दूसरी जगह लेकर जाएं – एक्सपर्ट अंत में कहती हैं कि बच्चे को यह भी समझाएं कि जिनके घर वे खेलने जा रहे हो, अगर वहां के लोग तुम्हें किसी और जगह, जैसे पार्क या मार्केट ले जाने की बात करें, तो पहले उन्हें इसकी जरूर खबर दें। बिना बताए किसी भी दूसरी जगह पर मत जाना, ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
Home / Lifestyle / बच्चे को किसी के घर खेलने भेजने से पहले सिखा दें ये 5 जरूरी बातें, ताकि वह हमेशा रहे महफूज
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website