Friday , November 27 2026 5:26 PM
Home / Sports / टेस्ट में तिहरा शतक के साथ 7 विकेट हॉल, वियान मुल्डर ने वो कर दिया जो कभी नहीं हुआ था

टेस्ट में तिहरा शतक के साथ 7 विकेट हॉल, वियान मुल्डर ने वो कर दिया जो कभी नहीं हुआ था


साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर वियान मुल्डर ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में 31 रन देकर 7 विकेट लिए। यह टेस्ट क्रिकेट में पहला मौका है जब मुल्डर ने 7 विकेट हॉल लिया है। टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत 1877 में हुई थी। अभी तक इस फॉर्मेट में 236 खिलाड़ियों ने 7 विकेट हॉल लिया था। मुल्डर 237वें खिलाड़ी बन गए हैं। इस मैच को साउथ अफ्रीका एक पारी और 219 रनों से जीतकर सीरीज को क्लीन स्वीप कर लिया।
वियान मुल्डर के नाम तिहरा शतक भी – 28 साल के दाएं हाथ के बल्लेबाज वियान मुल्डर के नाम टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक भी है। उन्होंने पिछले साल जिम्बाब्वे के खिलाफ 367 रनों की नाबाद पारी खेली थी। लग रहा था कि वह ब्रायन लारा के 400 रनों का रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे लेकिन मुल्डर ने पारी घोषित कर दी। वह उस मैच मे साउथ अफ्रीका की कप्तानी भी कर रहे थे।