Sunday , June 21 2026 6:59 PM
Home / Sports / मैदान में फ्लॉप, रील्स में टॉप! पाकिस्तान महिला टीम ने बिना मैच जीते की जश्न की तैयारी, वीडियो वायरल

मैदान में फ्लॉप, रील्स में टॉप! पाकिस्तान महिला टीम ने बिना मैच जीते की जश्न की तैयारी, वीडियो वायरल


महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान टीम 3 मैचों के बावजूद जीत का खाता नहीं खोल पाई है। भारत, दक्षिण अफ्रीका से हारने के बाद टीम को बांग्लादेश के खिलाफ भी मुंह की खानी पड़ी। पाकिस्तान के लिए अगले चरण में जाना लगभग नामुमकिन हो चुका है। लेकिन इसी बीच खिलाड़ियो का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वे दिखा रहीं हैं कि जीत के बाद जश्न कैसे मनाया जाएगा। इसको लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।
बिना जीत जश्न की तैयारी – सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पाकिस्तान टीम के सभी खिलाड़ी बिना जीत जश्न की तैयारी करते हुए नजर आ रहीं हैं। कप्तान फातिमा सना साथी खिलाड़ी को मशवरा दे रही हैं कि जीत के बाद उन्हें किस तरह से जोशिले एक्शन करके दिखाने हैं। इसके बाद टीम की अन्य खिलाड़ी भी जीत को इमेजिन करके अपने हाव भाव दिखाती हैं। पाकिस्तान टीम को कोच वहाब रियाज भी इस मौके पर मौजूद नजर आते हैं और अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं।
सोशल मीडिया पर जमकर हुई ट्रोलिंग – इस वीडियो के सामने आने के बाद पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की जमकर ट्रोलिंग हो रही है। 3 मैच लगातार हारने पर फैंस का गुस्सा इस रील पर निकल रहा है। यूजर्स का कहना है कि रील बनाने से ज्यादा खेलने पर फोकस होगा तो सच में जीत का जश्न मनाने का मौका मिल जाएगा। वहीं एक यूजर ने लिखा कि महिला टीम भी पाकिस्तान की पुरुष टीम से सीख ले रही है। वो भी लूजर हैं और ये भी।
पाकिस्तान की हैट्रिक हार – पाकिस्तान के लिए महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 किसी बुरे सपने की तरह गुजर रहा है। पहले ही मैच में भारत के खिलाफ 171 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 64 रन के बड़ा अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। फिर दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के सामने 127 रन का टारगेट दिया। जिसे प्रोटियाज टीम ने बड़ा आसानी से 16.5 ओवर में चेज कर लिया। पाकिस्तान की सबसे शर्मनाक हार 20 जून को बांग्लादेश के सामने आई। सिर्फ 124 रन का पीछा करते हुए पूरी टीम 20 ओवर खेलने के बावजूद सिर्फ 100 रनों पर सिमट कर रह गई।