Friday , June 26 2026 6:34 PM
Home / Lifestyle / डिवोर्स लॉयर ने बताया किस आदत से बच सकती है आपकी शादी, शेयर किया वॉक एंड टॉक करने वाले कपल का किस्सा

डिवोर्स लॉयर ने बताया किस आदत से बच सकती है आपकी शादी, शेयर किया वॉक एंड टॉक करने वाले कपल का किस्सा


आजकल मैरिड कपल्स के बीच में किस छोटी बात को लेकर बात तलाक तक पहुंच जाए, इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता है। लेकिन सवाल यह होता है कि क्या टूटती शादी को बचाया नहीं जा सकता? तो इसका जवाब है बिल्कुल बचाया जा सकता है। ऐसा अमेरिकी लॉयर जेम्स सेक्सटन का कहना है। उन्होंने ‘वॉक एंड टॉक’ का ऐसा तरीका बताया है, जिसमें जिन कपल्स की शादी टूटने की कगार पर है, उनकी शादी भी काफी हद तक बचाई जा सकती है। तो चलिए जानते हैं आखिरकार यह ‘वॉक एंड टॉक’ तरीका क्या है और इसका कपल्स पर क्या इम्पैक्ट पड़ता है।
रिश्तों को बचाने वाला ‘वॉक एंड टॉक’ तरीका क्या है? – जेम्स कहते हैं कि कुछ कपल्स जिनके बीच में अक्सर छोटी-मोटी बात को लेकर विवाद रहता है, वह अपने रिश्ते सुधारने के लिए हफ्ते में एक बार साथ में टहलने जा सकते हैं, जिसे उन्होंने ‘वॉक एंड टॉक’ का नाम दिया है। क्योंकि यह सिर्फ घूमने का समय नहीं होता, बल्कि एक खास तरीके की कम्युनिकेशन स्किल होती है, जहां दोनों पार्टनर फोन से दूर रहते हैं और शांत माहौल में एक-दूसरे से बात करते हैं।
आगे जेम्स कहते हैं कि इस दौरान वह एक-दूसरे से दो सवाल पूछते हैं-पहला, इस हफ्ते मैंने कौन-सी तीन चीजें कीं जिससे तुम्हें अच्छा लगा या स्पेशल फील हुआ? और दूसरा, मैंने ऐसी कौन-सी चीज की जिससे तुम्हें बुरा लगा और मैंने तुम्हारी फीलिंग्स को इग्नोर किया?
यह तरीका क्यों काम करता है? – वॉक एंड टॉक तरीका इसलिए कपल्स के बीच में काम कर सकता है क्योंकि इस दौरान कोई नोक-झोंक नहीं होती, बल्कि एक-दूसरे को समझने का गोल्स होता है। इसमें एक पार्टनर अपने दूसरे पार्टनर से उसकी अच्छी बातों को शेयर करता है और अपनी गलतियों को भी गुस्से के बजाय प्यार के तरीके से बताने की कोशिश करता है, जिसे समझकर सामने वाला इंसान अपनी गलती को सुधार सकता है। इस तरह की बातचीत में लड़ाई नहीं होती, बल्कि एक-दूसरे को समझने का ही माहौल रहता है।
रिश्ते में क्या बदलाव आता है? – जेम्स कहते हैं कि कपल्स के बीच में पहले ही हफ्ते में इससे कोई बड़ा सुधार देखने को नहीं मिलेगा। सुधार तब आएगा जब वे हर हफ्ते एक बार वॉक पर निकलकर एक-दूसरे से बातचीत करने की आदत बनाएंगे। धीरे-धीरे उन्हें समझ आने लगेगा कि सामने वाला उनकी फीलिंग्स की बहुत ज्यादा कदर कर रहा है। इसके बाद रिलेशनशिप में जो हर छोटी बात पर नाराजगी, गुस्सा और मिसअंडरस्टैंडिंग होती थी, वह धीरे-धीरे ठीक होने लगेगी। इस तरह जो रिश्ता पहले बिगड़ता हुआ लग रहा था, उसमें आप खुद नोटिस करेंगे कि अब काफी सुधार आ चुका है।
कैसे समझें कि रिश्ता हाथ से निकल रहा है? – जेम्स के मुताबिक यह तरीका काफी हद तक काम कर सकता है, लेकिन अगर आप वॉक के दौरान अपने पार्टनर की हफ्ते भर की कोई भी अच्छी बातें याद नहीं कर पा रहे हैं, तो यह एक तरह का सिग्नल है कि आप अपने रिलेशनशिप पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे में आपको अपने पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने, उन्हें समझने और फिर से सब कुछ रीस्टार्ट करने की जरूरत होती है, तभी आपका रिश्ता बच सकता है।