Saturday , June 27 2026 6:34 PM
Home / Lifestyle / रोजाना एक समय पर होने वाला सिरदर्द ना करें इग्नोर, खाने और नींद से हो सकता है कनेक्शन, बचाव के लिए क्या करें?

रोजाना एक समय पर होने वाला सिरदर्द ना करें इग्नोर, खाने और नींद से हो सकता है कनेक्शन, बचाव के लिए क्या करें?


सिरदर्द की समस्या हर किसी व्यक्ति को किसी-न-किसी समय होती ही है। काम की बढ़ती टेंशन, थकान और कई दवाओं के प्रभाव के चलते लोगों को सिरदर्द की समस्या महसूस होती है। सिरदर्द होना एक सामान्य समस्या है लेकिन यदि यह हर रोज एक ही समय पर होने लगे तो यह किसी तरह का संयोग नहीं होता है। इस तरह का सिरदर्द शरीर की आंतरिक जैविक घड़ी, हार्मोनल बदलाव, नींद का पैटर्न और ब्रेन में होने वाले केमिकल्स बदलाव सिरदर्द के टाइम को प्रभावित कर सकते हैं। मेडिकल साइंस के मुताबिक एक ही समय पर होने वाला सिरदर्द, सिर में दर्द के प्रकार जैसे कलस्टर और माइग्रेन की वजह हो सकता है। इस तरह के सिरदर्द को सामान्य मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
एक ही समय पर सिरदर्द क्यों होता है? – एनसीबीआई के अनुसार एक ही समय पर होने वाले सिरदर्द को आप क्लस्टर हेडेक (Cluster Headache) के नाम से जान सकते हैं। इसमें आंखों के आसपास या सिर के एक हिस्से में अत्यधिक तेज दर्द महसूस होता है। यह अक्सर रात के समय या सुबह जल्दी शुरू हो सकता है। विशेषज्ञ के अनुसार ब्रेन का हाइपोथैलेमस हिस्सा, जो शरीर की जैविक घड़ी को नियंत्रित करता है, कलस्टर हेडेक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी कारण यह दर्द अक्सर एक निश्चित समय पर बार-बार होता है।
वहीं एनसीबीआई के अुनसार रोजाना एक ही समय पर होने वाले सिरदर्द के लक्षण माइग्रेन में भी देखने को मिलते हैं। यह एक न्यूरोलॉजिकल स्थिति है, जिसमें सिर के एक तरफ धड़कता हुआ दर्द, उल्टी और लाइट या आवाज में संवेदनशीलता हो सकती है। फिलहाल, स्टडी के अनुसार माइग्रेन का संंबंध नींद के पैटर्न, तनाव और शरीर की जैविक घड़ी से हो सकता है। इसी वजह से कई लोगों को माइग्रेन का दर्द एक ही समय पर महसूस होता है। अमेरिकन माइग्रेन फाउंडेशन (American Migraine Foundation) के अनुसार माइग्रेन और क्लस्टर हेडेक दोनों का संबंध शरीर की सर्केडियन रिद्म (Circadian Rhythm) से पाया गया है।
एक निश्चित समय पर सिरदर्द के प्रमुख लक्षण क्या महसूस होते हैं? – सिर के एक हिस्से में दर्द – एनएचएस के अनुसार माइग्रेन में दर्द अक्सर सिर के एक तरफ महसूस होता है। यह धड़कन जैसा या लगातार बढ़ने वाला हो सकता है।
आंखों के आसपास तेज दर्द -क्लिवलैंड क्लीनिक के अनुसार क्लस्टर हेडेक में आंख के पीछे या आसपास असहनीय दर्द महसूस हो सकता है। कई बार आंख लाल हो जाती है और आंसू आने लगते हैं।
मतली और उल्टी -मेडलाइन के मुताबिक माइग्रेन के दौरान कई मरीजों को मतली, उल्टी और भूख कम लगने की समस्या हो सकती है।
तेज रोशनी और आवाज से परेशानी – सीडीसी के अनुसार माइग्रेन के दौरान तेज रोशनी या तेज आवाज से परेशानी बढ़ सकती है। कई मरीज अंधेरे कमरे में आराम करना पसंद करते हैं।
बेचैनी और नींद में बाधा – मैयोक्लीनिक के मुताबिक क्लस्टर हेडेक के दौरान मरीज बेचैन हो सकता है और दर्द के कारण नींद टूट सकती है।
किन कारणों से एक ही समय पर होता है सिरदर्द
रोजाना एक ही समय में सिरदर्द (Designed By Magnific)
शरीर की जैविक घड़ी (Circadian Rhythm) में बदलाव
एनसीबीआई के मुताबिक हमारे शरीर में एक प्राकृतिक घड़ी होती है जो नींद, हार्मोन और एनर्जी के स्तर को नियंत्रित करती है। जब इस घड़ी में बदलाव आता है तो सिरदर्द की संभावना बढ़ सकती है।
नींद की कमी या अनियमित नींद – अमेरिकन माइग्रेन फाउंडेशन के अनुसार यदि आप रोज अलग-अलग समय पर सोते और जागते हैं तो यह माइग्रेन और अन्य सिरदर्दों को ट्रिगर कर सकता है।
भोजन छोड़ना – हार्वर्ड हेल्थ के अनुसार लंबे समय तक भूखे रहने से ब्लड शुगर का स्तर गिर सकता है, जिससे सिरदर्द हो सकता है। यदि आप रोज किसी निश्चित समय पर भोजन छोड़ते हैं तो सिरदर्द भी उसी समय हो सकता है।
तनाव और चिंता -लगातार तनाव शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन के स्तर को प्रभावित करता है, जिससे सिरदर्द की संभावना बढ़ जाती है।
कैफीन का प्रभाव – जो लोग रोजाना चाय या कॉफी पीते हैं, उनमें कैफीन की कमी होने पर निश्चित समय पर सिरदर्द हो सकता है।
एक समय में सिरदर्द (Designed By Magnific)
रोजाना एक ही समय पर सिरदर्द होने पर आप डॉक्टर से संपर्क कब करें?
सिरदर्द अचानक बहुत तेज हो जाए।
सिरदर्द के साथ बोलने में कठिनाई हो।
दिखाई देने में परेशानी होना।
लगातार उल्टी हो।
सिरदर्द रोजाना बढ़ता जा रहा हो।
एक ही समय पर सिरदर्द से बचाव के उपाय
रोजाना एक ही समय पर सोए और जागे।
पर्याप्त पानी पीएं।
भोजन समय पर करें।
तनाव कम करने के लिए योग और मेडिटेशन करें।
अत्यधिक कैफीन के सेवन से बचें।
नियमित शारीरिक गतिविधि करें।
सिरदर्द की डायरी बनाएं और ट्रिगर्स को नोट करें। – हर दिन एक ही समय पर सिरदर्द होना शरीर के अंदर चल रहे किसी पैटर्न का संकेत हो सकता है। माइग्रेन, क्लस्टर हेडेक, नींद की समस्या, तनाव, भोजन छोड़ना और शरीर की जैविक घड़ी इसके प्रमुख कारण हो सकते हैं। यदि सिरदर्द लगातार हो रहा है या गंभीर लक्षणों के साथ दिखाई देता है, तो समय रहते विशेषज्ञ से सलाह लेना आवश्यक है। सही जीवनशैली, पर्याप्त नींद और ट्रिगर्स की पहचान करके इस समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।